{"_id":"5ae2eb2f4f1c1b3c0a8b6bf0","slug":"om-prakash-rajbhar-gave-controversial-statement-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ओमप्रकाश राजभर ने दिया विवादित बयान, बोले- इस जाति के लोग पीते हैं सबसे ज्यादा शराब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमप्रकाश राजभर ने दिया विवादित बयान, बोले- इस जाति के लोग पीते हैं सबसे ज्यादा शराब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर
- फोटो : file photo
शराबबंदी की मुहिम को आगे बढ़ा रहे उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को शराब को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद लोग हैरान हैं। मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह बयान राजभरों के बचाव में दिया है। आगे की स्लाइड्स में देखें..
ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : amar ujala
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सबसे इसको लेकर ज्यादा आरोप राजभरों पर है लेकिन दो जातियों (यादव और राजपूत) के लोग सबसे अधिक शराब पीते हैं। चंदौली जा रहे मंत्री ने शुक्रवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शराब से हर समाज दुखी है।
OP Rajbhar
- फोटो : ANI
गुजरात और बिहार की तर्ज पर यूपी में भी शराबबंदी होनी चाहिए। शराब के चलते कई परिवार बिखर गए हैं। चार-चार बच्चों की मां को परिवार चलाने में दिक्कत आती है जब उन बच्चों का बाप कमाई का पूरा पैसा शराब में उड़ा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
मुलायम सिंह के बयान पर कहा कि वही जानें गठबंधन का स्वाद मीठा है या खट्टा। विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन किया था। दोहराया 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा-सुभासपा गठबंधन नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए चुनाव मैदान में उतरेगा।
विज्ञापन
भाजपा समन्वय की बैठक में बोलते कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
रेणुका चौधरी के संसद में कास्टिंग काउच के बयान की निंदा करते हुए कहा यह उनका व्यक्तिगत बयान हो सकता है।