फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Old man died Falling wall Buried in rubble in chandauli up

यूपी: रात में आई आंधी-बारिश ने मचाया कहर, कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत

Mon, 29 Jun 2020 03:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 29 Jun 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
Old man died Falling wall Buried in rubble in chandauli up
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में रात में आई तेज आंधी और बारिश ने जमकर तबाई मचाई। बारिश में एक मढ़ई गिर गई, जिसके मलबे में दबकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मलबे से शव को बाहर निकाला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के भरछा गांव में नखड़ू चौहान ने अपने मकान के पास झोपड़ी बनाई थी। जिसकी दीवार कच्ची थी। रविवार की शाम खाना खाकर परिवार के सभी सदस्य मकान में सो रहे थे। वहीं नखड़ू झोपड़ी में सोने चला गया।
विज्ञापन



देर रात करीब डेढ़ बजे तेज आंधी व पानी से दीवार अचानक चारपाई पर सो रहे नखड़ू के ऊपर गिर पड़ी। मड़ई गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, जहां काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने नखड़ू चौहान को मलबे से बाहर निकाला। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से परिजन उसे लेकर पीडीडीयू नगर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Old man died Falling wall Buried in rubble in chandauli up

यहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। मौत का खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना अलीनगर पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची ने पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed