{"_id":"5f57088d8ebc3e54a6503db4","slug":"old-man-dead-body-found-in-train-stand-at-railway-station-hanged-in-jaunpur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एक महीने से रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में मिली अधेड़ की लाश, ऐसी हालत में देख मची सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एक महीने से रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में मिली अधेड़ की लाश, ऐसी हालत में देख मची सनसनी
Tue, 08 Sep 2020 09:59 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 08 Sep 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में मिली लाश
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक डीएमयू सवारी गाड़ी (ट्रेन) में एक अधेड़ की लाश मिली है। लाश ऐसी अवस्था में मिली है, कि उसे देखकर इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस आगे की कार्यवाही और जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जिले के जखनियां रेलवे स्टेशन पर एक माह से प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी डीएमयू सवारी गाड़ी के कोच नंबर 19021 में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की लाश मंगलवार को हैंडल से लटकती मिली। सुबह लोगों ने प्लेटफार्म पर टहलने जाते समय बोगी में लटकती लाश देखकर स्टेशन मास्टर को सूचना दी।
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर दीपक ने मेमो के माध्यम से शव मिलने की सूचना भुड़कुड़ा पुलिस को भेजा। साथ ही जीआरपी व आरपीएफ औडिहार को भी घटना से अवगत कराया।
सूचना मिलते ही प्लेटफार्म पर भुड़कुड़ा थाने के एसआई सूर्य प्रकाश मिश्रा व दो हमराही मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद ग्रामीणों में आशंका है कि व्यक्ति की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।