फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Old age present singing and dancing in banaras club

ओल्ड ने दिखाया गोल्ड स्टाइल, बुजुर्गों ने दी ऐसी प्रस्तुतियां, लोगों ने दांतों तले दबा ली अंगुली

Mon, 23 Apr 2018 03:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 23 Apr 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
Old age present singing and dancing in banaras club
सीनियर सिटिजन टैलेण्ट शो में जलवे बिखेरती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
बनारस में एक कार्यक्रम में बुजुर्ग सदस्यों ने अपना ऐसा हुनर दिखाया। जिससे लोगों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। वहीं मौके पर मौजूद लोग अपने आप को झूमने से रोक नहीं पाए।
विज्ञापन


बनारस क्लब में रविवार की रात ‘ओल्ड... हा!!! हा!!! वी आर गोल्ड’ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में क्लब के बुजुर्ग सदस्यों ने संगीत, फैशन और गायन के क्षेत्र में अपना हुनर दिखाकर मौजूद लोगों से जमकर वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन


कव्वाली पर नृत्य प्रस्तुत करने के लिए मंच पर अनीता शाह, आभा सिंह, प्रिया सिंह और सुप्रिया जरिया सहित उनकी अन्य सहेलियां आई। ऐ मेरी जोहराजबीं तुझे मालूम नहीं तू अभी तक है हसीं और मैं जवान... की प्रस्तुति पर जमकर तालियां बजीं और मौजूद लोगों ने खासी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैशन शो में पूर्णिमा सिंह, अंकिता सिंह, रेखा रस्तोगी, कौशल्या जोशी, सविता माहेश्वरी, सुषमा कालरा, अलका पोद्दार, सुषमा सूद, अंजू पिपलानी, राजश्री सेंगर, कामिनी अग्रवाल, शशि बाला शाह, डॉ. स्मिता टंडन और मधु तलरेजा ने रैंप पर जलवा बिखेरा। 

दिल को छू गए गाने 

Old age present singing and dancing in banaras club
कार्यक्रम में प्रस्तुति देती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
वहीं संगीत कार्यक्रम उन लोगों ने दिल ही जीत लिया। छूकर मेरे मन को किया तूने क्या इशारा... जैसे फिल्मी गाने सुना कर राधा विजावत, राहुल चंद्रा, वीके दास, अलका माथुर और सोनी ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस दौरान डॉ. अनीता व डॉ. व्योमेश का सितार वादन और डॉ. सुनीता शाह का माउथ आर्गन लोगों के दिल को छू गया। इससे पहले क्लब के सचिव दीपक माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष जयदीप सिंह, डायरेक्टर अनिल सिंह, उदय राजगढ़िया, विश्वनाथ शाह, सुनील कुमार व नवीन कपूर ने दीप प्रज्वलित किया। 

इसके बाद नवीन कपूर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संचालक अलका माथुर व जूही कोठारी ने किया और कार्यक्रम में आए लोगों के प्रति डाली भाटिया ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed