फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Old age pension fraud in ghazipur

यूपीः ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी की मिलीभगत, मृत दिखाकर रोकी 1100 लोगों की वृद्धा पेंशन   

Fri, 19 Oct 2018 12:40 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 19 Oct 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
Old age pension fraud in ghazipur
demo pic
यूपी के गाजीपुर में एक ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी ने हद ही कर दी। दोनों ने मिलीभगत करके 1100 लोगों को मृत दिखाकर उनकी वृद्धा पेंशन रोक दी। जांच में शिकायतें सही पाई गई। डीएम ने कहा कि शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी होगा वह बचेगा नहीं। पेंशनधारियों को न्याय मिलेगा।
विज्ञापन


कासिमाबाद विकास खंड के बासुदेवपुर ग्राम पंचायत में 52 लोगों को वृद्धा पेंशन मिल रही थी। करीब छह माह से पेंशन न मिलने से परेशान बुजुर्ग जब बैंक और ब्लॉकों पहुंचे, तो पता चला कि उनका पेंशन रोक दी गई है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी की मिलीभगत से उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है और उनकी जगह पर दूसरे लोगों के नाम अनुमोदित कर दिए गए हैं। इसकी जानकारी होने पर पेंशनर गुलाब राम, रामदेव यादव, ललिता राम एवं जनार्दन यादव ने डीएम को 15 सितंबर को पत्र दे कर पूरे मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डीएम के बालाजी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पूरे ब्लाक के पेंशनरों की जांच कराई। टीम की जांच में भी यह बात सामने आई है कि ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी की मिलीभगत से जिंदा लोगों को मृत दिखा कर उन्हें पेंशन से वंचित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed