फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Officials should ensure that there is no other flag above the tricolor

Varanasi News: तिरंगे से ऊपर कोई अन्य झंडा न हो, इसका ख्याल रखें अधिकारी

Thu, 07 Aug 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Officials should ensure that there is no other flag above the tricolor
आजमगढ़। आगामी पर्वों सहित हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को हरिऔध कला भवन में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि घरों, सरकारी कार्यालयों, आवासीय भवनों आदि पर लगने वाले तिरंगे के ऊपर कोई अन्य झंडा नहीं होना चाहिए और कहीं भी झंडा झुका ना हो। साथ ही झंडा निर्धारित साइज एवं मानक के अनुसार हो।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि 15 अगस्त 2025 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 12 अगस्त को तिरंगा मेला एवं म्यूजिकल कांसर्ट का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि नौ अगस्त को रक्षाबंधन के दिन सभी थानाध्यक्ष पब्लिक प्लेस पर महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को चेहल्लुम एवं विभाजन विभीषण स्मृति दिवस मनाया जाएगा। 15 अगस्त को जहां भी तिरंगा फहराया जाएगा, वहां पर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा सार अमृत सरोवर पर भी तिरंगा फहराया जाए। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां पर विद्युत तार पर पेड़ों की शाखाओं पर लटक रहे हैं, वहां पर विद्युत विभाग के अधिकारी एवं वन विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर पेड़ों की छंटाई करें। चेहल्लुम को देखते हुए जुलुस मार्गों का निरीक्षण कर लें। ताजिये की हाइट 12 फीट से ज्यादा नही होनी चाहिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, संजीव ओझा व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed