फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Offered Jagannathi paan, continued till late night, the process of worshiping started from morning

लगाया जगन्नाथी पान का भोग, देर रात तक चला सुबह से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला

Thu, 15 Jul 2021 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Offered Jagannathi paan, continued till late night, the process of worshiping started from morning
भगवान जगन्नाथ का बुधवार को श्वेतांबर स्वरूप में शृंगार किया गया। श्वेत वस्त्र और श्वेत पुष्पों से सुसज्जित भगवान जगन्नाथ, सुभद्र और बलभद्र का स्वरूप निहारने और आशीर्वाद लेने के लिए सुबह से ही मंदिर में भक्तों की कतार लगी रही। भगवान को जगन्नाथी पान श्वेत पकवान और मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को अस्सी स्थित जगन्नाथ मंदिर में प्रात: मंगला आरती के बाद सुबह से ही दर्शन पूजन का सिलसिला आरंभ हो गया। मंदिर के पुजारी ने विधि-विधान से भोग अर्पित किया। शयन आरती के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। सामाजिक संस्था संकल्प की ओर से अस्सी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा जी के विग्रह को माखन मिश्री, जगन्नाथी पान, नानखटाई, आम का भोग लगाया गया। कोरोना महामारी के कारण लगातार दूसरे साल रथ यात्रा मेला आयोजित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने बताया कि संस्था की ओर से भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं एवं संस्था के सदस्यों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान लवजी अग्रवाल, अमित, अभिषेक, सुरेंद्र पटेल, अभय श्रीवास्तव मौजूद रहे। वहीं, नमामि गंगे ने भगवान जगन्नाथ और मां गंगा की आरती उतारकर कोरोना महामारी के विनाश की गुहार लगाई। इस दौरान राजेश शुक्ला, शिवदत्त द्विवेदी, शिवम अग्रहरि, रश्मि साहू , सारिका गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed