{"_id":"5d4b2d0f8ebc3e6d02395d32","slug":"odisi-varanasi-news-vns4772507165","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिसी नृत्यांगना से छात्र-छात्राओं ने सीखा हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडिसी नृत्यांगना से छात्र-छात्राओं ने सीखा हुनर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। स्पिक मैके की ओर से बुधवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल में ओडिसी नृत्य व कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रख्यात ओडिसी नृत्यांगना सुजाता मोहापात्रा और उनके शिष्यों ने ओडिसी की मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सुजाता मोहापात्रा के साथ नृत्य के हर भाव को समझने का प्रयास किया।
नृत्य की शुरूआत सुजाता मोहापात्रा ने शिष्यों सौम्य वासु, प्रसंती कुमार लेन्का, अंकिता सेनगुप्ता के साथ मंगलाचरण से की। विष्णुवंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति से सभागार मंत्रमुग्ध हो उठा। सुजाता मोहापात्रा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से नृत्य की शैलियों की चर्चा की। नौ रसों का जिक्र करते हुए विभिन्न रसों को नृत्य की भंगिमाओं में प्रस्तुत करने का हुनर भी सिखाया। वाद्ययंत्रों पर रामचंद्र बेहरा, रमेशचंद्र दास, राजेश कुमार लेन्का ने संगत की। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के छात्र प्रारब्ध वाजपेयी, औमित्य देव, सौम्या पांडेय, सौम्या बेताल, आरूषि सिंह, संपना उपासनी तथा सृष्टि मुखर्जी ने नव दुर्गा वंदना की मनमोहक प्रस्तुति की। इस दौरान प्रधानाचार्य मुकेश शेलत, उमेश सेठ, दीपाली भुसकुटे मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वृंदा और प्रतिष्ठा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन श्रेया बंसल ने किया।