फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   oday Baba's Tilak will be offered along with the worship of Vagdevi Preparations for Tilakotsav of Shri Kashi

आज चढ़ेगा बाबा का तिलक: मथुरा से आया खादी का परिधान, बजेगी शहनाई, दूल्हा बनेंगे काशी विश्वनाथ

Thu, 26 Jan 2023 11:05 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 26 Jan 2023 11:05 AM IST
सार

26 जनवरी को वसंत पंचमी पर बाबा विश्वनाथ खादी के परिधान में रजत सिंहासन पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। टेढ़ीनीम स्थित पूर्व महंत के आवास पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। आवास पर तिलकोत्सव के आयोजन के लिए मिष्ठान के साथ ही सजावट को भी अंतिम रूप दिया गया।

विज्ञापन
oday Baba's Tilak will be offered along with the worship of Vagdevi Preparations for Tilakotsav of Shri Kashi
शिव-विवाह से पूर्व होगा भोलेनाथ का तिलकोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां वाग्देवी के पूजन के साथ काशीपुराधिपति के भाल आज तिलक का गुलाल सजेगा। अपने आराध्य के उत्सव में शामिल होने के लिए काशीवासियों ने

विज्ञापन

भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 26 जनवरी को वसंत पंचमी पर बाबा विश्वनाथ खादी के परिधान में रजत सिंहासन पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। टेढ़ीनीम स्थित पूर्व महंत के आवास पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। आवास पर तिलकोत्सव के आयोजन के लिए मिष्ठान के साथ ही सजावट को भी अंतिम रूप दिया गया। बुधवार को टेढ़ीनीम स्थित पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी के आवास पर देर रात तक तिलकोत्सव की तैयारियां चल रही थीं। बाबा की पंचबदन रजत प्रतिमा के लिए रजत सिंहासन को सजाया जा रहा था। पालकी सफाई सुबह से ही चल रही थी। तिलकोत्सव के पूर्व बाबा का विधि विधान से तिरंगा शृंगार होगा। बाबा के लिए तिलकोत्सव का परिधान मथुरा से आया है। शाम को सांस्कृतिक आयोजन होंगे। डॉ. तिवारी ने बताया कि शहनाई की मंगल ध्वनि और डमरूओं की निनाद के बीच तिलकोत्सव की बधईया यात्रा केसीएम से निकलकर टेढ़ीनीम पहुंचेगी। यात्रा में नगर के साहित्य, कला, संगीत, उद्योग और व्यापार क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed