{"_id":"5be68264bdec22698b7fd8dc","slug":"objectionable-comment-on-facebook-against-pm-modi-including-many-ministers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी सहित कई नेताओं के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी सहित कई नेताओं के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी, मुकदमा दर्ज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद व स्मृति ईरानी और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में सत्यप्रकाश श्रीवास्तव के खिलाफ वाराणी के कैंट थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।\
यह कार्रवाई इस्लामिक सद्भावना फाउंडेशन के सचिव अधिवक्ता शशांक शेखर की तहरीर पर की गई है। कैंट पुलिस ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच की सर्विलांस सेल को सौंपी है। शशांक शेखर के अनुसार इससे पहले जुलाई महीने में भी फेसबुक यूजर सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।