{"_id":"5bec8121bdec22698671fedc","slug":"objectionable-comment-on-facebook-against-pm-and-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम और सीएम को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम और सीएम को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, केस दर्ज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
cyber crime
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। मामले में बनारस के आदमपुर थाने में बुधवार को कज्जाकपुरा निवासी कमाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व महानगर मंत्री व अधिवक्ता आयुष चंद्र राजपूत की तहरीर पर की गई है। आयुष चंद्र का आरोप है कि फेसबुक यूजर कमाली के एकाउंट से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से कई लोग आहत हुए हैं।
मामले को लेकर इंस्पेक्टर आदमपुर ने बताया कि आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।