फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nutritious distribution will monitored through Poshan Tracker app in varanasi

Varanasi: पुष्टाहार वितरण व्यवस्था हुई हाईटेक, एप से होगी निगरानी, लाभार्थी के फोन पर आएगा मैसेज

Sat, 20 May 2023 10:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 20 May 2023 10:14 PM IST
सार

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से पुष्टाहार का वितरण किया जाता है।आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार वितरण की निगरानी पोषण ट्रैकर एप से की जाएगी।

विज्ञापन
Nutritious distribution will monitored through Poshan Tracker app in varanasi
पोषण ट्रैकर एप से होगी पुष्टाहार वितरण की निगरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार वितरण की निगरानी पोषण ट्रैकर एप से की जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि एप पर स्वचालित संदेश प्रणाली विकसित की गई है, इससे पुष्टाहार वितरण की सूचना लाभार्थी के मोबाइल पर एसएमएस के जरिये पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से पुष्टाहार का वितरण किया जाता है। एप के माध्यम से वितरण में अनियमितता पर रोक लगेगी। डीपीओ ने बताया कि सही पोषण-देश रोशन के उद्देश्य से ही पुष्टाहार वितरण व्यवस्था को हाईटेक किया जा रहा है। जिस लाभार्थी का डाटा पोषण ट्रैकर एप पर होगा, उसे ही पुष्टाहार दिया जाएगा।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जैसे ही ट्रैकर पर लाभार्थी को पुष्टाहार देने की सूचना फीड करेगा। वैसे ही एक एसएमएस लाभार्थी के मोबाइल पर जाएगा। लाभार्थी को पुष्टाहार नहीं मिला तो वह टोल फ्री नंबर 14,408 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जौनपुर में पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर BJP नेता ने खाया जहर, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

3914 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3,84,024 का पंजीकरण

बाल विकास विभाग के तहत जिले में चलने वाले 3914 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3,84,024 पुष्टाहार के लाभार्थी पंजीकृत है। इन सभी लाभार्थियों का मोबाइल नंबर पोषण ट्रैकर पोर्टल पर दर्ज किया गया है। एप पर बच्चों, गर्भवती व धात्री लाभार्थियों के पोषण का लेखा-जोखा रखा जाएगा। कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार की निगरानी और मॉनिटरिंग भी की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed