फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Number of passengers increased but Babatpur airport's ranking decreased

यात्रियों की संख्या बढ़ी पर बाबतपुर एयरपोर्ट की रैंकिंग घटी

Tue, 10 May 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Number of passengers increased but Babatpur airport's ranking decreased
बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या तो बढ़ी है पर हवाई अड्डे की रैंकिंग घट गई है। देश के 50 एयरपोर्ट की रैंकिंग में वाराणसी को 2020-21 में 18वां स्थान मिला था। साल 2021-22 में यह रैंकिंग घट कर 20वें स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से देश के टॉप 50 एयरपोर्ट की यात्रियों के आवागमन की सूची जारी की जाती है। अप्रैल में जारी सूची में बाबतपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या धीमी गति से बढ़ने की वजह से रैंकिंग में गिरावट आई है। कोरोना महामारी के बाद यात्रियों की संख्या तो बढ़ी है, लेकिन एयरपोर्ट की रैकिंग घट गई।
विज्ञापन

16.5 फीसदी बढ़ी यात्रियों की संख्या
पिछले साल की तुलना में यात्रियों की संख्या 16.5 फीसदी बढ़ी है। 2020-21 में एयरपोर्ट पर 14,66,718 यात्रियों को आवागमन हुआ। वहीं साल 2021-2022 में यह संख्या बढ़कर 17,08,220 हुई। यात्रियों की संख्या तो बढ़ी है, लेकिन दूसरे एयरपोर्ट की तुलना में बाबतपुर एयरपोर्ट यात्रियों की संख्या में कमी आई है। इस वजह से एयरपोर्ट की रैंकिंग घट कर 18 से 20वें स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई नए शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू होने से अब यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। इससे एयरपोर्ट की रैंकिंग में भी धीरे धीरे सुधार होगा। - अर्यमा सान्याल, एयरपोर्ट निदेशक
टॉप पांच एयरपोर्ट
एयरपोर्ट यात्रियों की संख्या
दिल्ली 3,93,39,999
मुंबई 2,17,56,892
बंगलूरू 1,62,87,097
हैदराबाद 1,24,29,796
कोलकाता 1,10,36,108
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed