वाराणसी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी, लंबे समय बाद एक दिन में 100 से अधिक मरीज मिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगी है। लंबे समय बाद एक दिन में मिलने वाले मरीजों की संख्या 100 के पार पहुंच गई। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी लोगों से सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है। शुक्रवार को बीएचयू अस्पताल, बीएलडब्ल्यू समेत अलग अलग जगहों से कुल 125 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बीएचयू अस्पताल में भर्ती करौंदी निवासी 77 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है।
जिस तरह के कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, उसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी अब सैंपलिंग तेज कर दी है। तीन दिन पहले तक जहां सैंपल चार हजार से कम थे, वहीं शुक्रवार को बीएचयू अस्पताल, मंडलीय अस्पताल, महिला अस्पताल समेत अलग-अलग जगहों से कोई कुल 4115 लोगों के सैंपल लिए गए जबकि अलग-अलग जगहों से 4153 मरीजों की रिपोर्ट मिली है।
सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि नेपाली बाग, हुकुलगंज, हरहुआ, गांधी नगर सिगरा, बीएलडब्लू, निराला नगर, बीएचयू आयुर्वेद संकाय, ब्रिज एनक्लेव, सर सुंदरलाल अस्पताल, रॉयल रेजिडेंसी, सुंदरपुर, शुकुलपुरा, विवेक नगर कॉलोनी, रामापुरा, कामधेनू अपार्टमेंट, सिगरा, शांति विहार कॉलोनी, सेंट्रल जेल रोड समेत अलग-अलग जगहों से मरीज मिले हैं। इसके अलावा चार ऐसे मरीज मिले हैं, जिनके बारे में स्वास्थ्य विभाग को कोई जानकारी नहीं है।
इसमें दो महिला-दो पुरुष हैं। इन्होंने अपना पता गलत दिया है। फोन नंबर पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को कुल 66 मरीज होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए जबकि अस्पताल से केवल एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया। सीएमओ ने बताया कि कुल 18,291 मरीजों में 17314 के डिस्चार्ज, 293 की मौत के बाद 684 एक्टिव केस हैं।