एनएसयूआई के पैनल ने संस्कृत विवि के सभी प्रमुख पदों पर दर्ज कराई जीत, एबीवीपी का हुआ सफाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में बुधवार को छात्रसंघ चुनाव सुबह शुरू हो गए। विवि में 1950 छात्रों ने छात्रसंघ के लिए लगभग 50 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर दो बजे मतदान खत्म होने के बाद शाम को आए फैसले में अध्यक्ष शिवम, महामंत्री अवनीश मिश्र, उपाध्यक्ष चंदन मिश्र और पुस्तकालय मंत्री के पद पर रजनीकांत दूबे चुने गए।
बताते चलें कि चुनाव में खड़े विभिन्न पदों पर 21 प्रत्याशियों खड़े थे और दोपहर दो बजे तक होने वाले मतदान के लिए परीक्षा भवन में आठ बूथ बनाए गए थे, वहीं बारिश के कारण मतदान धीरे-धीरे हुआ और कुछ 50 प्रतिशत ही हो सका।
आपको बता दें छात्र नेता चुनाव प्रत्याशी छात्र के लिए उतने ही अहम होते हैं जितने कि एक नेता के लिए विधानसभा या लोकसभा के चुनाव। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में भी ऐसी झलक देखने को मिली है, जो आपको कभी लोकसभा या विधानसभा चुनावों में देखने को मिली होगी।
दरअसल, छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशी छात्र, छात्रों के आगे अपने लिए हाथ जोड़ते हुए दिखाई दिए, जो अपने पक्ष में छात्रों से वोट करने के लिए करते रहे। ऐसी कई फोटो सामने आईं, जिसमें प्रत्याशी छात्र मतदाताओं के आगे लेट कर वोट करने की अपील करते रहे।
विश्वविद्यालय परिसर में मुख्य भवन से लेकर परीक्षा भवन और केंद्रीय कार्यालय के पास बैरीकेडिंग करा दी गई थी। अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी होने की वजह से इस बार त्रिकोणीय मुकाबला, जबकि महामंत्री और उपाध्यक्ष पर दो-दो प्रत्याशी थे। चुनाव अधिकारी प्रो. शैलेश मिश्र के निर्देशन में बूथों पर दिन भर तैयारियां हुईं थीं। इधर, परिसर स्थित छात्रावासों में घूम-घूम कर प्रत्याशी अपने पक्ष में छात्रों से वोट की अपील करते रहें।