फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NSD director ratan thiyam gave tipes for better drama in varanasi

एनएसडी के निदेशक ने बनारस में युवा रंगकर्मियों को बतायी अच्छे नाटक की बुनियाद

Thu, 17 Aug 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 17 Aug 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
NSD director ratan thiyam gave tipes for better drama in varanasi
एनएसडी के निदेशक ने रूपवाणी के स्टूडियो थिएटर का किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विख्यात रंग निर्देशक और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेशक पद्मश्री रतन थियाम ने बुधवार की शाम कहा कि कठिन अभ्यास, अनुशासन और धैर्य के बिना एक अच्छा नाटक तैयार नहीं हो सकता। रंगकर्म के संयोजन में इन बातों का कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन


युवा रंगकर्मियों को मेहनत करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। यह बातें उन्होंने लोहटिया स्थित विवेकानंद स्कूल में प्रसिद्ध रंग समूह रंगवाणी के स्टूडियो थिएटर के उद्घाटन अवसर पर कही। 
विज्ञापन


रंगविद् संगीता गुंडेचा की मौजूदगी में थियाम ने कहा कि किसी भी कलाकृति की तरह नाटक को भी लगातार परिस्कृत करते रहना अनिवार्य है। रंगकर्मियों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए, बाकी का काम निर्देशक पर छोड़ देना चाहिए। इसके बाद निराला की कविता ‘राम की शक्ति पूजा’ का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलीला के शिल्प में रचे इस संगीतमय नाटक के एक अंश की प्रस्तुति देख रंगविद् भाव विभोर हो उठे। बनारस घराने के संगीत पर आधारित इस नृत्य नाटिका में पुरुष चरित्रों का किरदार लड़कियों ने निभाया।

स्टूडियो थिएटर की जगह के मुताबिक प्रस्तुति ने अपने आप को छोटा बना लिया था। इस कहानी में राम को भगवान नहीं इंसान की तरह दिखाया गया। दूसरे चरित्र भी मनुष्यों की तरह पेश आते हैं।


रामलीला की परंपरा और कविता की आधुनिकता का संगम बखूबी रूपवाणी के इस नाटक में देखा गया। राम की भूमिका स्वाति ने की। लक्ष्मण की भूमिका में काजोल और सीता और देवी की भूमिका नंदिनी ने की।

हनुमान की भूमिका में तापस ने निभाई। निर्देशन ब्योमेश शुक्ल ने किया। पिछले तीन वर्षों में देश भर में इसके 51 मंचन हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed