फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NRI visits to prayagraj kumbh Mela 2019 digital journey from varanasi

प्रयागराज जाने से पहले ही प्रवासियों ने काशी में कर ली कुंभ की डिजिटल यात्रा

Fri, 25 Jan 2019 11:19 AM IST
shubham जयेंद्र चतुर्वेदी, अमर उजाला, वाराणसी
जयेंद्र चतुर्वेदी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: shubham Updated Fri, 25 Jan 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
NRI visits to prayagraj kumbh Mela 2019 digital journey from varanasi
कुंभ मेले का प्रचार करते अमिताभ बच्चन - फोटो : amar ujala
प्रयागराज पहुंचने से एक दिन पहले ही प्रवासी भारतीयों ने कुंभ की डिजिटल यात्रा का आनंद उठाया। दरअसल, प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान थ्रीडी स्क्रीन पर मेहमानों को प्रयाग के महात्म्य, रोमांच और आकर्षण को दिखाया गया।
विज्ञापन


एजेंसियां भी ‘दिव्य कुंभ, भव्य कुंभ’ का नारा बुलंद कर रही हैं। इस कारण अतिथियों में प्रयागराज को जानने-समझने और उसे नजदीक से देखने की जिज्ञासा दिखी। बड़ा लालपुर स्टेडियम में कुंभ के लिए बनाए गए ऑडिटोरियम में हेड फोन से युक्त 30 सीट लगाई गई थी।
विज्ञापन


थ्रीडी स्क्रीन पर कुंभ की परंपरा, इतिहास, स्नान, साधु-संत, नौका विहार, मंदिर और घाटों की जानकारी देने वाला वीडियो दिखाए गए। इसमें अलग-अलग देशों से कुंभ आने वाले लोग इसकी महत्ता बताते नजर आए। साथ ही प्रवासियों को कुंभ से जुड़े ब्रोशर भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से भी प्रवासियों को कुंभ की जानकारी देने के साथ ही उन्हें स्पेशल किट दी जा रही है। जिसमें कुंभ का नक्शा, कॉफी टेबल बुक, कुंभ के लोगो का फोटो फ्रेम और कप हैं। पर्यटन सूचना अधिकारी प्रिया सिंह का कहना है कि प्रयागराज पहुंचने से पहले प्रवासियों के मन में कुंभ के मद्देनजर सभी जिज्ञासाओं को शांत किया गया है।

उधर, ऑडिटोरियम के अलावा जगह-जगह लगाई गई स्क्रीन पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कुंभ की ब्रांडिंग कर रहे हैं। हर सुबह गंगा स्नान के लिए जाने की जानकारी देने के साथ बता रहे हैं कि कुंभ के साथ उनकी न जानें कितनी यादें जुड़ी हुई हैं।
 

4200 को वेलकम ईमेल, 320 का लिया फीडबैक

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान प्रदेश की पुलिस का एक नया रूप आम जन को देखने को मिला। आमतौर पर सख्त लहजे में कड़क भाषा का इस्तेमाल करने वाले पुलिसकर्मियों के हावभाव, व्यवहार और बोलचाल में गजब की तब्दीली देखने को मिली।

नतीजतन, तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आयोजन सकुशल संपन्न हुआ तो सबने पुलिस की वाहवाही की। और तो और, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद समापन समारोह में आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारियों और इंतजाम के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को शाबाशी दी।

शहर आए प्रवासियों में से 4200 को पुलिस की ओर से वेलकम मेल भेजा गया था। साथ ही, उन्हें बताया गया था कि प्रधानमंत्री आएंगे तो कैसे और कब आना-जाना है। इसके साथ ही 320 से ज्यादा प्रवासी भारतीयों से पुलिस के कामकाज के बारे में फीडबैक लिया गया।

सभी का कहना था कि यहां की पुलिस बेहद ही मददगार किस्म की है और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करती है। इसके साथ ही यहां की पुलिस को धर्म, पर्यटन और पुरातात्विक स्थलों की अच्छी जानकारी है। वहीं, कई मेहमानों ने विजिटर बुक पर लिख कर पुलिस की वाहवाही की।

इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि टीम वर्क के कारण आयोजन सफल रहा। इसके साथ ही जिले के लोगों ने बहुत सहयोग किया। आम जन के साथ ही नाविकों, व्यापारियों, टेंपो यूनियन सहित सभी लोगों ने अतिथि देवो भव की भावना के साथ पुलिस का सहयोग किया और हमें सफलता मिली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed