{"_id":"5b1cb7a94f1c1bfd6e8b6f7e","slug":"nri-jewellery-stolen-in-flight-from-london-to-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लंदन से बनारस आए एनआरआई के पांच लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंदन से बनारस आए एनआरआई के पांच लाख के जेवर चोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह में शिरकत करने के लिए लंदन से वाराणसी पहुंचे एनआरआई राघवेंद्र पांडेय को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब उन्होंने अपना बैग खोला। लंदन से एयर इंडिया के विमान से बनारस आए राघवेंद्र का सामान शुक्रवार की शाम घर पहुंचा तो उनकी पत्नी के पांच लाख रुपये से ज्यादा कीमत के जेवरात गायब थे।
राघवेंद्र ने घटना के बारे में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पुलिस अधिकारियों को ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई तो एडीजी जोन ने संज्ञान लेकर कार्रवाई का निर्देश वाराणसी पुलिस को दिया। फिलहाल राघवेंद्र की पत्नी के जेवर नहीं मिल सके हैं और फूलपुर पुलिस उनकी तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
भेलूपुर थाना अंतर्गत श्रीकृष्ण नगर कॉलोनी में रिटायर्ड आईपीएस वीके पांडेय परिवार के साथ रहते हैं। उनके बेटे राघवेंद्र ने बताया कि पत्नी दीपिका और बेटी आव्या के साथ वो भारतीय समयानुसार सात जून की रात दो बजे एयर इंडिया के विमान से लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। आठ जून को सुबह 10:30 बजे वो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे और बनारस आने के लिए एयर इंडिया के दूसरे विमान में सवार हुए।

@UPPolNRI Please help me, I m NRI & visiting Varanasi to attend marriage. By Air India Flight from London to Varanasi, stolen Jewellery in check-in baggage. @Uppolice @dgpup @adgzonevaranasi @IgRangeVaranasi @airindiain @HCI_London @MEAIndia @SushmaSwaraj pic.twitter.com/5MgLeMOGQr
— Raghav Pandey (@raghav360) June 9, 2018
कभी नहीं सोचा कि ऐसा हो जाएगा
Air India
सात जून की दोपहर 2:45 बजे राघवेंद्र और उनका परिवार वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। रात में घर पर ब्रीफकेस और बैग खोले गए तो पत्नी के पांच लाख से ज्यादा कीमत के जेवरात गायब थे।
राघवेंद्र ने बताया कि वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए वो बनारस आए हैं लेकिन ऐसा हो जाएगा, यह सोचा भी नहीं था। घटना से संबंधित ट्वीट का संज्ञान लेकर एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री ने जिला पुलिस को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
साथ ही, कहा है कि कार्रवाई का क्या परिणाम निकला इस संबंध में उन्हें अवगत कराया जाए। उधर, राघवेंद्र की शिकायत पर एयर इंडिया और एयरपोर्ट अथारिटी की ओर से भी छानबीन की जा रही है।