फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NRI from 18 countries wiil come in varanasi

काशी में जुटेंगे 18 देशों के प्रवासी भारतीय

Wed, 28 Dec 2016 02:53 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Wed, 28 Dec 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
NRI from 18 countries wiil come in varanasi
मनोज तिवारी - फोटो : SELF

आठ दिवसीय संस्कृति महोत्सव के आयोजन के बाद काशी में अब चार दिवसीय प्रथम ‘विश्व प्रवासी भारतीय स्मरण उत्सव’ होने जा रहा है। 29 दिसंबर से एक जनवरी तक जीवनदीप शिक्षण समूह बड़ालालपुर में होने वाले इस उत्सव में विश्व के 18 देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय जुटेंगे।

विज्ञापन


पहले दिन शाम चार बजे उद्घाटन समारोह के बाद यूपी, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के साथ ही अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, सांसद मनोज तिवारी, मालिनी अवस्थी समेत 25 हस्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन


यह जानकारी मंगलवार को सिंह निकेतन मलदहिया में मारीशस के उच्चायुक्त जगदीश गोवर्धन और संयोजक डॉ. अशोक सिंह ने पत्रकारों को दी। आयोजकों ने बताया कि करीब 180 साल पहले गिरमिटिया मजदूरों का जत्था पानी के जहाज से मॉरीशस और वहां से साउथ अफ्रीका, नीदरलैंड, फिजी, सूरीनाम, म्यांमार आदि देशों में गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में जरूरी है कि भारतीयों के वहां जाने की खुशी में समारोह होना चाहिए। चार दिवसीय उत्सव में कला, संस्कृति, भाषा, धर्म और व्यवसाय पर विस्तृत चर्चा होगी। बताया कि आयोजन स्थल पर भोजपुरी माई की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।


बनारस में ही भोजपुरी भाषा के उत्थान के उद्देश्य से म्यूजियम, लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम के साथ दस कमरे का गेस्ट हाउस भी बनाया जाएगा। इससे भोजपुरी के क्षेत्र में अध्ययन करने वालों को सुविधा होगी। हर साल अक्तूबर के पहले सप्ताह में इस उत्सव का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed