{"_id":"60072b9c8ebc3e2e7d63852d","slug":"now-you-can-go-to-varanasi-from-new-delhi-in-the-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सुबह के विमान से जा सकेंगे वाराणसी से नई दिल्ली, स्पाइस जेट की एक और विमान सेवा होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सुबह के विमान से जा सकेंगे वाराणसी से नई दिल्ली, स्पाइस जेट की एक और विमान सेवा होगी शुरू
Wed, 20 Jan 2021 12:27 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
स्पाइस जेट
- फोटो : अमर उजाला
हवाई यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाते हुए नई दिल्ली-वाराणसी रूट पर स्पाइस जेट की एक और नई विमान सेवा शुरू हो रही है। एक फ़रवरी से यह विमान सेवा शुरू होगी। शेड्यूल जारी होने के बाद टिकट की बुकिंग भी शुरू हो गई। किराया 2800 से 3000 रुपये तक है।
विज्ञापन
स्पाइसजेट एयरलाइंस का विमान एसजी 2004 एक फरवरी से प्रतिदिन सुबह 8.20 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से उड़कर सुबह 9.55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगा। यही विमान एसजी 2003 बनकर सुबह 6:5 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरकर सुबह 8 बजे उतरेगा। यूपी सेल्स हेड राहुल सिंह ने बताया कि यह विमान सुबह में संचालित होने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन