फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now vehicles older than 15 years will be junk, first collection center opened for condom vehicles of Purvancha

Varanasi: अब कबाड़ होंगे 15 साल से पुराने वाहन, पूर्वांचल की कंडम गाड़ियों के लिए खुला पहला कलेक्शन सेंटर

Wed, 05 Apr 2023 10:04 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 05 Apr 2023 10:04 AM IST
सार

वाराणसी के बड़ालालपुर में अब 15 वर्ष की उम्र पूरा करने और दोबारा पंजीकरण न होने वाले वाहनों को सेंटर में खड़ा कराया जाएगा। वाराणसी में ही एक लाख से ज्यादा कंडम वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Now vehicles older than 15 years will be junk, first collection center opened for condom vehicles of Purvancha
गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वाचल के कंडम वाहनों को नष्ट करने के लिए पहला कलेक्शन सेंटर बड़ालालपुर में खुल गया है। अब 15 वर्ष की उम्र पूरा करने और दोबारा पंजीकरण न होने वाले वाहनों को सेंटर में खड़ा कराया जाएगा। वाराणसी में ही एक लाख से ज्यादा कंडम वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं।

विज्ञापन

पर्यावरण में प्रदूषण स्तर कम करने के लिए 15 वर्ष पुराने वाहनों को कंडम घोषित करने का अभियान वाराणसी में भी शुरू हो गया है। बड़ालालपुर में वाहनों को खड़ा कराने का सिलसिला चल रहा है। चार दिन में 12 कंडम वाहन खड़े कराए गए हैं।

विज्ञापन

अब तक एक लाख से ज्यादा वाहन कंडम घोषित

वर्ष 2012 से अब तक वाराणसी में एक लाख से ज्यादा वाहनों को कंडम घोषित किया जा चुका है। इनमें सबसे ज्यादा 40 हजार चार पहिया वाहन हैं। 30 हजार दो पहिया और 20 हजार व्यावसायिक वाहन भी कंडम घोषित किए जा चुके हैं। 10 हजार तीन पहिया वाहन भी कंडम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Now vehicles older than 15 years will be junk, first collection center opened for condom vehicles of Purvancha
कबाड़ बन गई कारें। - फोटो : अमर उजाला

अभियान चलाकर खड़े कराए जाएंगे वाहन

अब अभियान चलाकर कंडम वाहनों को सेंटर में खड़ा कराया जाएगा। नियमानुसार, 15 वर्ष की समय सीमा पूरा करने वाले वाहनों का पांच वर्ष के लिए दोबारा पंजीकरण कराया जा सकता है। ऐसा नहीं करने वाले वाहनों को पकड़कर सीज किया जाना चाहिए। लेकिन, ऐसा नहीं हो पा रहा है। इसके चलते कंडम वाहन भी सड़कों पर दौड़ रहे हैं।

 

पंजीकरण शुल्क में 10 फीसदी की छूट

शासन से लागू कबाड़ नीति के अनुसार, कंडम वाहनों को 22 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचा जा सकता है। वाहन के कुल वजन का 65 फीसदी हिस्सा ही उसका मूल वजन माना जाएगा। जो धनराशि बनेगी, उसका 90 फीसदी ही भुगतान होगा। कंडम गाड़ी बेचने वाले को नए वाहन खरीदने पर छूट का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। नए वाहन की खरीद पर कंडम गाड़ी बेचने का प्रमाण पत्र देने पर पंजीकरण शुल्क में 10 फीसदी की छूट मिलेगी।

 

 

Now vehicles older than 15 years will be junk, first collection center opened for condom vehicles of Purvancha
कबाड़ - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला

जौनपुर की सीमा पर खुलेगा दूसरा कलेक्शन सेंटर

वाराणसी में जौनपुर की सीमा पर दूसरा कलेक्शन सेंटर भी खोलने की तैयारी है। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। निजी कंपनी के सहयोग से खुलने वाले इस कलेक्शन सेंटर का लाभ वाराणसी के साथ ही जौनपुर के लोगों को भी मिलेगा।

कंडम वाहनों के लिए पूर्वांचल का पहला कलेक्शन सेंटर वाराणसी के बड़ालालपुर में खुला है। एक लाख से ज्यादा कंडम वाहनों को यहां खड़ा कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें पुराने वाहन देने वालों को कीमत के साथ नए वाहन की खरीद के लिए प्रोत्साहन प्रमाण पत्र दिया जाएगा। नए वाहनों के पंजीकरण में छूट भी मिलेगी। - सर्वेश कुमार चतुर्वेदी, एआरटीओ प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed