{"_id":"67c5edbf29a984473c070a62","slug":"now-varanasi-katra-special-will-run-under-the-name-of-holi-special-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : अब होली स्पेशल नाम से चलेगी वाराणसी कटरा स्पेशल, बिना टिकट स्टेशन पर जाने वाले सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : अब होली स्पेशल नाम से चलेगी वाराणसी कटरा स्पेशल, बिना टिकट स्टेशन पर जाने वाले सावधान
Mon, 03 Mar 2025 11:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:28 PM IST
सार
होली पर्व पर रेलयात्रा करने वालों के लिए दो खबरें खास हैं कटरा स्पेशल अब होली स्पेशल के नाम से चलेगी इसके साथ ही स्टेशन पर जाने वाले टिकट लेकर ही वहां जाएं क्योंकि कैंट रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट 284 लोग पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रंगो का पर्व आने वाला है और रेलयात्रा करने वालों के लिए वाराणसी में विशेष सुविधा के तौर पर ट्रेन का नाम बदलकर चलाने की योजना बन गई है। उत्तर रेलवे प्रशासन ने वाराणसी से कटरा होली स्पेशल चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 04604 वाराणसी-कटरा-वाराणसी के बीच चलेगी। यह ट्रेन रविवार को 9 और 16 मार्च को जबकि जबकि 04603 होली स्पेशल शनिवार 8 और 15 मार्च को वाराणसी से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट पकड़े गए लोग
कैंट रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 284 लोगों को पकड़ा गया। इनसे 159850 रुपया वसूला गया। मुख्य टिकट निरीक्षक (इंजार्च) जर्नादन सिंह ने बताया कि लखनऊ मंडल कार्यालय के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी के निर्देशन में सोमवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
इसमें कुछ लोग प्लेटफार्म पर बिना किसी काम के घूम रहे थे। ऐसे ही बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों को भी पकड़ा गया।