{"_id":"6282abda0791227599705263","slug":"now-there-will-be-a-modern-nursery-of-vegetables-in-kvk-varanasi-news-vns6539067129","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब केविके में होगी सब्जियों की आधुनिक नर्सरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब केविके में होगी सब्जियों की आधुनिक नर्सरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पूर्वांचल में सब्जियों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके ) कल्लीपुर में सब्जियों की आधुनिक नर्सरी विकसित की जाएगी। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) के बाद सब्जियों की नर्सरी और बीजों पर शोध करने वाला दूसरा केंद्र होगा।
केविके में अभी अनाजों के बीज पर शोध, खेती की नई तकनीक, किसानों के प्रशिक्षण सहित अन्य कार्य किए जाते हैं। जल्द ही यहां सब्जियों की उन्नत खेती पर भी काम होगा। उन्नत किस्म की सब्जियों की नर्सरी तैयार कर किसानों को इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र रघुवंशी ने बताया कि पूर्वांचल के सभी कृषि विज्ञान केंद्रों में अभी तक गेहूं, धान, सरसो, चना, मटर, मूंग जैसे खाद्यानों के बीज, पशु और मुर्गी पालन के बारे में किसानों को जानकारी दी जा रही है। अब आधुनिक नर्सरी तैयार की जाएगी। इससे किसानों को उन्नतशील पौधे और बीज मिल सकेंगे।
--------
किसानों के लिए तैयार होगा विकल्प
भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान शाहंशाहपुर में टमाटर, बैगन, लोबिया, बोड़ा, भिंडी, मूली, गाजर, कद्दू वर्गीय सब्जियों के बीज और पौधे तैयार किए जाते हैं। जिसे किसानों को वितरित किए जाते हैं। केविके में तैयार नर्सरी में किसानों को उन्नत किस्म की सब्जियों पौधे और बीज के एक नया विकल्प मिलेगा। यहां किसानों को पौधे और बीज के बारे में जानकारी भी मिल सकेगी।