फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now the operation of Shri Ramcharit Manas Mandir committee will be under the supervision of administration

Varanasi News: अब प्रशासन की निगरानी में होगा श्रीरामचरित मानस मंदिर समिति का संचालन

Tue, 08 Jul 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Now the operation of Shri Ramcharit Manas Mandir committee will be under the supervision of administration
ओबरा तहसील सभागार में सोमवार को एसडीएम विवेक कुमार सिंह एवं सीओ हर्ष पांडेय की मौजूदगी में श्रीरामचरित मानस मंदिर समिति ओबरा के संबंध में बैठक हुई।
विज्ञापन

लोगों की राय के बाद एसडीएम ने जनहित और नगर में शांति व्यवस्था को ध्यान में रखकर श्रीराम मंदिर, रामलीला मैदान, मानस भवन, धर्मशाला सहित दुकानों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नवीन स्थाई समिति के गठन तक प्रशासनिक देखरेख में संचालन करने का निर्णय लिया।
एसडीएम ने बताया कि बीते 13 जून को सहायक रजिस्टार फर्म्स सोसाइटीज एवं चिटस वाराणसी मंगलेश सिंह पालीवाल ने श्रीराम चरित मानस मंदिर समिति ओबरा का पंजीयन निरस्त करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद से श्रीराम मंदिर, रामलीला मैदान, मानस भवन, धर्मशाला सहित दुकानों के संचालन के लिए कोई भी समिति या संस्था पंजीकृत नहीं है। बताया कि नवीन समिति के गठन तक आगामी आयोजन, प्रयोजन का नियंत्रण एवं संचालन प्रशासनिक देख रेख में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील गोयल, उमेश सिंह पटेल, पुष्पराज पांडेय, ऊर्जांचल बार एसोसिएशन ओबरा के अध्यक्ष कपूर चंद पांडेय, राम मंदिर के प्रधान पुजारी राम मिलन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, ओबरा इंटर काॅलेज के पूर्व प्रधानाचार्य विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed