फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now the examination form will be filled till the day of the paper

अब पेपर वाले दिन तक भर सकेंगे परीक्षा फार्म

Mon, 05 Apr 2021 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Now the examination form will be filled till the day of the paper
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अब छात्र परीक्षा की तारीख तक फार्म जमा कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें एक हजार रुपये का विलंब शुल्क भी देना होगा। स्नातक और स्नातकोतर के संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 25 मार्च थी। वाराणसी सहित पांचों जिलों के सैकड़ों छात्र अभी तक परीक्षा फार्म नहीं भर सके थे। विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के छात्र अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसे देख विद्यापीठ प्रशासन ने परीक्षा शुरू होने तक एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का मौका दिया है। वार्षिक परीक्षाएं अप्रैल के अंतिम सप्ताह से होनी हैं। उधर, डिप्लोमा पाठ्यक्रम में परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल है। संकाय में आवेदन की हार्डकॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तय की गई है।
विज्ञापन

शिक्षकों का आरोप, स्पष्ट नहीं है आदेश
संबद्ध महाविद्यालय के प्राचार्यों का कहना है कि विद्यापीठ प्रशासन ने वेबसाइट पर विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भरने की सुविधा देने की बात कही है, लेकिन विलंब शुल्क कितना लगेगा। इसका उल्लेख नहीं किया गया है। ऐसे में छात्र शुल्क जमा करने में लापरवाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप किया खारिज
कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्य ने बताया कि महाविद्यालयों का आरोप बेबुनियाद है। विलंब शुल्क का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। कोई भी छात्र जैसे ही ऑनलाइन जमा करेगा उसके सामने ई चालान पर 1000 रुपये विलंब शुल्क का विवरण आ जाएगा। इसको लेकर किसी भी तरह का संदेह नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed