फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   now schemes is not for one familly it for long generation

Varanasi News: अब एक परिवार के लिए योजना नहीं, पीढि़यों का ख्याल

Sat, 08 Jul 2023 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
now schemes is not for one familly it for long generation
अब एक परिवार के लिए योजना नहीं, पीढि़यों का ख्याल
विज्ञापन

- उत्तर प्रदेश के साढ़े चार लाख परिवारों के प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। वाजिदपुर की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार एक परिवार के लिए योजना नहीं बनाती है। पीढि़यों की सुविधा व लोगों के भविष्य ख्याल रखा जाता है। देश के चार करोड़ से ज्यादा परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल चुका है। सब पक्के मकान में रह रहे हैं। शुक्रवार को सावन में उत्तर प्रदेश के साढ़े चार लाख परिवारों के प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। जिन्हें लाभ मिला है, उन सब पर महादेव की कृपा है। पक्के आवास से घर के मुखिया की चिंता खत्म हो जाती है। सुरक्षा की भावना आ जाती है। स्वाभिमान से जीने का अवसर मिलता है। ऊर्जा आती है। बच्चों का पालन-पोषण अच्छे से होता है। पढ़ाई-लिखाई का माहौल बनता है। पहले की सरकारों को इन सबसे मतलब नहीं रहता था।


भाजपा सरकार ने दी सामाजिक न्याय की गारंटी

प्रधानमंत्री ने कहा कि सामाजिक न्याय की सही गारंटी भाजपा सरकार ने दी है। गरीब, वंचितों का देश के संसाधनों पर सबसे बड़ा हक है, यह सोच भाजपा सरकार ने विकसित की है। देश में अब तक 50 करोड़ जन धन एकाउंट खोले गए हैं। मुद्रा लोन के जरिये छोटे काराेबारियों को सशक्त बनाया गया है। उत्तर प्रदेश में ही करोड़ों लाभार्थी हैं, जिन्हें पचास हजार से दस लाख रुपये तक मुद्रा लोन मिला है। गरीब, एससी, एसटी, पिछड़े, आदिवासी व महिलाओं को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई हैं। इसका लाभ भी सबको मिल रहा है।
विज्ञापन


1.7 करोड़ लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने शुरूआत

प्रधानमंत्री ने कहा कि जनसभा से पहले प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना और आयुष्मान योजना के लाभार्थियों से मिले हैं। उनका हाल जाना है। सब योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। काशी से ही देश के 1.7 करोड़ लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने की शुरूआत की गई है। जिन परिवारों के आयुष्मान कार्ड बने हैं, उनकी चिंता खत्म हो गई है। बीमारी में आर्थिक संकट गहराने का खतरा नहीं है। बच्चों की पढ़ाई नहीं छूटती है। पांच लाख रुपये तक का इलाज आसानी से हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




25 रूटों पर दौड़ रही वंदे भारत ट्रेन


प्रधानमंत्री ने गोरखपुर से लखनऊ और अहमदाबाद से जोधपुर के बीच वंदे भारत सेवा शुरू करने का जिक्र किया। साथ ही कहा कि पहले और अबकी सरकार में अंतर साफ है। पचास वर्ष पहले राजधानी एक्सप्रेस चलाई गई थी, जो अब तक 16 रुटों पर ही चल रही है। इसी तरह शताब्दी 19 रूटों पर चल रही है। चार वर्ष पहले वंदे भारत ट्रेन चलाई गई। यह ट्रेन अब 25 रूटों पर दौड़ रही है। वाराणसी के हिस्से में भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन आई थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि जल्द ही वंदे भारत से सभी राज्यों व शहरों को जोड़ा जाएगा। इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है।
मध्यम वर्गीय परिवारों को फायदा
प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन का सबसे बड़ा फायदा मध्यम वर्गीय परिवारों को मिलेगा। वह कम समय में अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे। जल्द ही और वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी। देश के कोने-कोने को वंदे भारत से जोड़ा जाएगा।

हर हर महादेव से शुरूआत, फिर समापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता के जयकारे के बाद हर हर महादेव के उद्घोष किया, फिर माता अन्नपूर्णा, गंगा मइया का जयकारा लगवाया। साथ ही कहा कि गंगा मइया का आशीर्वाद बना रहे तो जीवन धन्य हो जाता है। प्रधानमंत्री ने जब जनसभा का समापन किया, तब भी हर हर महादेव का जघोष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed