फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now railway passengers will get food of five star hotel in varanasi mandal

खुशखबरी: अब रेल यात्रियों को मिलेगा फाइव स्टार होटल का खाना, तीन स्टेशन पर खुले बेस किचन

Sat, 03 Aug 2024 02:59 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 03 Aug 2024 02:59 PM IST
सार

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। यात्रियों को अब सफर में फाइव स्टार होटल की तरह खाना मिलेगा। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में तीन बेस किचन बनकर तैयार हैं। 

विज्ञापन
Now railway passengers will get food of five star hotel in varanasi mandal
Food - फोटो : Freepik

विस्तार

रेल में सफर में यात्रियों को फाइव स्टार होटल जैसा नाश्ता और खाना परोसा जाएगा। यात्री जो चाहेंगे, उन्हें सफर में मुहैया कराया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के तीन स्टेशन पर खुले बेस किचन की कमान नामचीन पांच सितारा होटलों को सौंपी जा रही है।

विज्ञापन


बेस किचन के संचालन के लिए नामी होटलों की ओर से रेलवे बोर्ड तक दौड़ भाग शुरू हो गई है। रेलवे मानक के अनुसार बेस किचन की 24 घंटे ऑनलाइन निगरानी भी होती रहेगी। नई व्यवस्था के तहत एक रूट की पांच से 10 ट्रेनों का एक समूह बनाया गया है। इन ट्रेनों में यात्रियों को खाना उपलब्ध कराने के लिए बेस किचन तैयार किया गया है। 
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मऊ, भटनी और छपरा में बेस किचन बनकर तैयार भी है। अलग-अलग स्टेशन पर भोजन का प्रबंध होने के चलते एक तो किसी स्टेशन पर अतिरिक्त भीड़ नहीं जुटेगी और दूसरे यात्रियों को जरूरत के वक्त ताजा भोजन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल अधिकारियों के अनुसार पूरे रूट पर इस तरह की व्यवस्था होगी। समूह में शामिल ट्रेन के पूरे रूट पर बेस किचन जरूरी है। बेस किचन संचालन के लिए नामी होटल संचालकों ने रेलवे से संपर्क साधा है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बेस किचन के जरिये यात्रियों को गुणवक्ता युक्त भोजन परोसा जाएगा।

रेल अधिकारी करेंगे बेस किचन का निरीक्षण

बेस किचन की निगरानी समय-समय पर रेलवे के संबंधित अधिकारी करते रहेंगे। भोजन की गुणवत्ता और बेच किचन की साफ-सफाई, शेफ और सह कर्मियों का मेडिकल परीक्षण पत्र आदि भी चेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed