फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now only online tickets for Baba Vishwanath's Mangala Aarti

Varanasi News: बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती के लिए अब सिर्फ ऑनलाइन टिकट

Sun, 10 Dec 2023 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Now only online tickets for Baba Vishwanath's Mangala Aarti
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अब बाबा की मंगला आरती का टिकट सिर्फ ऑनलाइन ही मिलेगा। इसके लिए श्रद्धालुओं को महीने भर का इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि अगले एक महीने तक बाबा की मंगला आरती के सभी टिकट ऑनलाइन बुक हो चुके हैं। मंगला आरती में टिकटों में गड़बडी की शिकायत पर मंदिर प्रशासन ने आन द स्पॉट और विंडो टिकट की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। विंडो टिकट अब विशेष परिस्थितियों में 24 घंटे पहले ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती के टिकट अब पूरी तरह से ऑनलाइन ही मिलेंगे। मंगला आरती के टिकटों में गड़बड़ी की शिकायत के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मंगला आरती के विंडो टिकट बिक्री पर रोक लगा दी गई है। ऑन द स्पॉट विंडो टिकट की खरीदारी में गड़बड़ी और महंगे दाम पर बेचने की कई शिकायतें मिली थीं। मंगला आरती के टिकट अब सिर्फ ऑनलाइन ही बुक होंगे और इसे विश्वनाथ मंदिर की वेबसाइट से बुक किया जा सकता है। विंडो टिकट मुख्य कार्यपालक अधिकारी कार्यालय से परमिशन के बाद ही जारी होंगे।
विज्ञापन

मंगला आरती में शामिल होते हैं दो सौ श्रद्धालु
श्री काशी विश्वनाथ की मंगला आरती में भक्त बाबा को जगाते हैं। इसमें दो सौ संख्या में श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं। मंदिर प्रशासन को मंगला आरती के टिकटों का ब्लैक में बेचे जाने और धांधली की शिकायतें मिली थीं। कुछ श्रद्धालुओं की शिकायत के बाद जब इसकी जांच कराई गई तो मामला सामने आया है। इसके बाद मंदिर प्रशासन ने मंगला आरती के टिकटों को पूरी तरह से ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed