फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now magicians will prepare public opinion for the campaign Pavitra Kashi

Varanasi News: अभियान पवित्र काशी के लिए अब जादूगर तैयार करेंगे जनमत

Tue, 19 Dec 2023 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Now magicians will prepare public opinion for the campaign Pavitra Kashi
सामाजिक संस्था आगमन और ब्रह्म सेना के बैनर तले 500 मैजिक शो के जरिये वाराणसी से लखनऊ तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने सोमवार को इस अभियान का शुभारंभ शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्या मठ में किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्रीविद्या मठ के बटुकों ने मांस मदिरा मुक्त काशी की परिकल्पना को यथार्थ में परिवर्तित करने की प्रतिज्ञा कीं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि धर्मनगरी काशी को मांस मदिरा मुक्त क्षेत्र उसी समय बना दिया जाना चाहिए था जब मथुरा, अयोध्या और हरिद्वार बनाया गया था। सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की परिचायक काशी नगरी का मांस-मदिर से मुक्त होना इसके पौराणिक स्वरूप को बनाए रखने के लिए अत्यंत अनिवार्य है। अभियान संयोजक डाॅ. संतोष ओझा ने बताया कि पहले चरण में साल के 52 रविवार, 48 विभिन्न पर्व और त्योहारों पर गंगा तट और सार्वजनिक स्थलों पर 400 मैजिक शो के माध्यम से काशी के महत्व और मांस मदिरा मुक्त दिव्य काशी के लिए जनमत तैयार किया जाएगा। दूसरे चरण में 100 शो काशी से सटे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे। इसके जरिये जनमत तैयार किया जाएगा। इस दौरान जादूगर किरण और जितेंद्र के साथ डॉ. गिरीश तिवारी, अजय शर्मा, अरुण ओझा, हरिकृष्ण, राहुल गुप्ता, कन्हैया दूबे केडी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed