फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now Gaurav Guransh of Kashi will show Jauhar in South Africa

Varanasi News: अब दक्षिण अफ्रीका में जौहर दिखाएंगे काशी के गौरव गुरांश

Mon, 05 Dec 2022 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Now Gaurav Guransh of Kashi will show Jauhar in South Africa
फोटो
विज्ञापन

अब दक्षिण अफ्रीका में जौहर दिखाएंगे काशी के गौरव गुरांश
टीम इंडिया में खेलने का है सपना, खेल के साथ पढ़ाई में भी अव्वल
अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में चार विकेट लेकर यूपी को दिलाई जीत
वैशाली मिश्रा
वाराणसी। पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे होगे खराब...। इस कहावत से ठीक उलट है गुरांश की कहानी। गुरांश की उम्र कम है, लेकिन उनकी उपलब्धियां बड़ी हैं। वह टीम इंडिया के लिए खेलना चाहते हैं।
कबीरचौरा निवासी सन्नी जोहर के 15 वर्षीय बेटे गुरांश ने अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते हुए तमिलनाडु के खिलाफ चार विकेट लिए। इस शानदार प्रदर्शन से उन्होंने न सिर्फ टीम को जीत दिलाई बल्कि काशी का भी नाम रोशन किया। अब गुरांश जनवरी में साउथ अफ्रीका में होने वाले आमंत्रण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

बसंत पब्लिक स्कूल में 10वीं के छात्र गुरांश खेल के साथ पढ़ाई में भी अव्वल हैं। बाएं हाथ के 15 वर्षीय बॉलर गुरांश छोटी उम्र से ही क्रिकेट का अभ्यास करने लगे थे। पिता सन्नी ने बताया कि घर के सामने बने ग्राउंड में जब बड़ों को क्रिकेट खेलते देखता था, तो बैट बॉल उठाकर वहां पहुंच जाता था। हमने उसे कभी मना नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच सीमांत ने बताया कि आठ घंटे के अभ्यास के बाद भी गुरांश मैदान में टिका रहता है। कभी-कभी उसे डांटकर भगाना पड़ता है। स्कूल से छुट्टी होने के बाद सीधे मैदान में पहुंच जाता है। खेल के प्रति जज्बे व लग्न की बदौलत उसने छोटी उम्र में कई मुकाम हासिल किए हैं। संवाद
जहीर और इरफान पठान जैसे बनना चाहते हैं
सीमांत बताते हैं कि दाहिने हाथ के बॉलर तो सभी होते हैं, लेकिन गुरांश बाएं हाथ से बॉलिंग करते हैं। उनका सपना जहीर खान और इरफान पठान जैसे बनने का है। गुरांश ने बताया कि उनका सपना टीम इंडिया के लिए खेलने का है। वह बॉलर अर्शदीप को भी टीवी पर देखकर सीखते हैं।

दुबई में कर चुके हैं प्रतिभाग
गुरांश इससे पहले दुबई में आयोजित फोर नेशन मैच में प्रतिभाग कर चुके हैं। उन्होंने दिल्ली क्लब की ओर से मैच खेला था। प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय मैच में वाराणसी टीम की कमान संभाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed