फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now corona test starts at Cantt station after varanasi airport mask mandatory in hospitals

Varanasi: एयरपोर्ट के बाद अब कैंट स्टेशन पर कोरोना की जांच शुरू, अस्पतालों में मास्क अनिवार्य

Wed, 28 Dec 2022 11:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 28 Dec 2022 11:29 PM IST
सार

कोरोना के नये वैरियंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए वाराणसी में  सतर्कता बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट के बाद अब कैंट रेलवे स्टेशन पर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई है। 

विज्ञापन
Now corona test starts at Cantt station after varanasi airport mask mandatory in hospitals
कोरोना जांच - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना के नये वैरियंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए वाराणसी में  सतर्कता बढ़ा दी गई है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मास्क लगाने की अपील की जा रही है। साथ ही बाहर से आने वालों की जांच भी की जा रही है। इसी कड़ी में एयरपोर्ट के बाद अब कैंट रेलवे स्टेशन पर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई है।

विज्ञापन


टीम निकासी द्वार पर ट्रेन से सफर कर बाहर आ रहे लोगों की जांच कर रही है। बुधवार को कोई केस नहीं मिला। इधर, कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जिले में टेलिमेडिसिन सेवा शुरू हो गई है। शहरी पीएचसी पर ओपीडी में बैठे चिकित्सक शाम 4 से रात 8 बजे तक लोगों को जरूरी सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोडल अधिकारी डॉ. अतुल सिंह ने ओपीडी सेवा का निरीक्षण कर मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं का जायजा लिया। कोरोना के नये वैरियंट के बढ़ते खतरे को देख शासन स्तर से अलर्ट जारी होने के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच की जा रही है। वहीं, अस्पतालों में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह संदिग्ध लक्षण दिखने पर चिकित्सकों से सलाह लेने में कोई परेशानी न हो, ऐसे में टेलिमेडिसिन सेवा की शुरुआत की गई है। शहरी पीएचसी में प्रभारी को ऑनलाइन परामर्श की जिम्मेदारी दी गई है। बुधवार शाम 7 बजे डॉ. अतुल सिंह ने शहरी पीएचसी कोनिया सहित अन्य जगहों का दौरा कर ओपीडी रजिस्टर की जांच की। डॉ. सिंह ने बताया कि टेलिमेडिसिन सेवा का लाभ अधिक से अधिक लोगों को लेना चाहिए। सभी प्रभारियों को निर्देशित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed