{"_id":"603e88dac4285671ca332ec4","slug":"notification-of-student-election-in-up-college-will-be-released-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कॉलेज में चुनाव की अधिसूचना आज होगी जारी, पहली बार छात्राओं के लिए बना खास बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कॉलेज में चुनाव की अधिसूचना आज होगी जारी, पहली बार छात्राओं के लिए बना खास बूथ
Wed, 03 Mar 2021 12:20 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
उदय प्रताप महाविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के उदय प्रताप महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं के लिए पहली बार पिंक बूथ बनाया जा रहा है। छात्राओं का रेड कार्पेट पर स्वागत होगा और मतगणना में भी महिला कर्मचारी ही तैनात रहेंगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया को पहली बार ऑनलाइन किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह जानकारी प्राचार्य डॉ. जीएस राठौर और मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. मनीष सिंह ने मंगलवार को यूपी कॉलेज के विज्ञान भवन में प्रेसवार्ता में दी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि छात्रसंघ निर्वाचन की अधिसूचना तीन मार्च को जारी होगी। नामांकन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन छह मार्च को किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रत्याशी प्रमाण पत्रों की हार्ड कापी आठ मार्च को जमा करेंगे। दस्तावेजों की जांच नौ मार्च को और उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन होगा। 10 मार्च को नाम वापसी और अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 15 मार्च को मतदान और मतगणना होगी।
विज्ञापन
प्रत्याशियों की सुविधा के लिए चुनाव हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। चुनाव हेल्पलाइन नंबर 8953251877 पर छात्र सुबह दस से शाम चार बजे के बीच सुझाव, शिकायत और सहायता के लिए फोन कर सकते हैं। कोरोना के मद्देनजर इस बार 25 बूथ बनाए गए हैं। 25 में से एक पिंक बूथ होगा। पिंक बूथ पर छात्राएं अपना मतदान करेंगी। पिंक बूथ पर सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी।
चुनाव की गतिविधियों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से होगी। जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार कॉलेज परिसर के बाहर चुनाव संबंधित किसी प्रकार की गतिविधि की अनुमति नहीं है। ऐसा करने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी।