फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nomination preparations complete candidates are allowed to enter with two associates in UP Chunav 2022

UP Chunav 2022: नामांकन की तैयारियां पूरी, सुबह 11 बजे जारी होगी अधिसूचना, प्रत्याशियों को दो सहयोगियों के साथ प्रवेश की अनुमति

Wed, 09 Feb 2022 09:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Feb 2022 09:46 PM IST
सार

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि अधिसूचना के बाद से बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। दावेदारों को नामांकन तिथि से तीन महीने के अंदर की पांच फोटोग्राफ देनी होगी।

विज्ञापन
Nomination preparations complete candidates are allowed to enter with two associates in UP Chunav 2022
Up Election 2022 - फोटो : Istock

विस्तार

सातवें चरण के मतदान के लिए बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे वाराणसी सहित आसपास के जिलों में अधिसूचना जारी हो जाएगी। बुधवार देर शाम तक कलेक्ट्रेट में नामांकन कराने की सभी तैयारियों को पूरा किया गया। आठों नामांकन कक्षों में पर्याप्त रोशनी और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


कोषागार से सुबह से चालान और नामांकन कक्षों से फार्म मिल सकेंगे। प्रत्याशियों को दो सहयोगियों के साथ प्रवेश की अनुमति होगी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि अधिसूचना के बाद से नामांकन प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। दावेदारों को नामांकन तिथि से तीन महीने के अंदर की पांच फोटोग्राफ देनी होगी।
विज्ञापन


सफेद या ऑफ व्हाइट बैक ग्राउंड के स्टैंप साइज की फोटो में चेहरा कैमरे की तरफ होनी चाहिए। फोटो किसी वर्दी में या टोपी, हैट लगी नहीं होनी चाहिए। नामांकन पत्र के साथ प्रत्याशियों को शपथ पत्र देना होगा, जिसमें पूरी जानकारी देनी होगी। 10 फरवरी से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया 17 तक चलेगी। 12 और 13 फरवरी को अवकाश के चलते नामांकन नहीं होगा। 18 को नामांकन पत्रों की जांच और 21 फरवरी को नाम वापसी होगी। सात मार्च मतदान और मतगणना 10 मार्च को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभाओं के लिए निर्धारित नामांकन कक्ष

पिंडरा- स्थल अपर जिला मजिस्ट्रेट ( प्रोटोकॉल) का न्यायालय कक्ष
अजगरा (अजा) - बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी वाराणसी न्यायालय कक्ष
शिवपुर- मुख्य राजस्व अधिकारी, वाराणसी न्यायालय कक्ष
रोहनिया- अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) वाराणसी न्यायालय कक्ष
वाराणसी उत्तरी- अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) वाराणसी न्यायालय कक्ष
वाराणसी दक्षिणी- अपर नगर मजिस्ट्रेट (तृतीय) वाराणसी न्यायालय कक्ष
वाराणसी कैंटोनमेंट- अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि/रा) वाराणसी न्यायालय कक्ष
सेवापुरी- अपर जिला मजिस्ट्रेट (ना/आ) वाराणसी न्यायालय कक्ष

कई विधानसभाओं में तस्वीर साफ नहीं

कई विधानसभाओं में सियासी दलों ने बुधवार तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। एक-दो दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी। भाजपा ने छह, कांग्रेस ने दो और सपा गठबंधन से छह सीटों की घोषणा हुई है। पिंडरा विधानसभा में भाजपा की ओर से विधायक डॉ. अवधेश सिंह, कांग्रेस से अजय राय, सपा गठबंधन में अपना दल (क) से राजेश पटेल को प्रत्याशी बनाया है।

बसपा सहित अन्य दलों ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं है। अजगरा से भाजपा ने टी राम के नाम की घोषणा की है, जबकि सपा गठबंधन, बसपा और कांग्रेस के चेहरे का इंतजार है। शिवपुर से भाजपा की ओर से कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर प्रत्याशी हैं, सपा गठबंधन में सुभासपा के अरविंद राजभर मैदान में है। कांग्रेस और बसपा ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं।

रोहनिया में कांग्रेस से राजेश्वर पटेल और सपा गठबंधन से अपना दल (क) के अभय पटेल प्रत्याशी घोषित हैं। भाजपा और बसपा के चेहरे का इंतजार है। उत्तरी में भाजपा के रविंद्र जायसवाल के सामने किसी दल ने अपना प्रत्याशी अब तक घोषित नहीं किया है।

दक्षिणी में भाजपा के डॉ. नीलकंठ तिवारी, सपा से किशन दीक्षित मैदान में हैं। कांग्रेस और बसपा में मंथन जारी है। कैंट में भाजपा से सौरभ श्रीवास्तव हैं और बाकी दलों की सूची बाकी है। सेवापुरी में सपा से सुरेंद्र पटेल प्रत्याशी हैं और किसी दल ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed