{"_id":"620fe403eb8fdb4d7141af56","slug":"nomination-of-40-candidates-rejected-in-investigation-now-134-candidates-in-fray-varanasi-news-vns639188869","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में 40 प्रत्याशियों का नामांकन खारिज, अब मैदान में 134 प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में 40 प्रत्याशियों का नामांकन खारिज, अब मैदान में 134 प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जनपद के नौ विधानसभा सीटों पर सात मार्च को मतदान होगा। इसके लिए 174 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इनके नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को हुई। जिला सूचना कार्यालय के मुताबिक 40 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र खारिज हुआ है। इस तरह अब चुनावी समर में 134 प्रत्याशी बचे हैं। हालांकि वैध पाए गए प्रत्याशियों में से इच्छुक दावेदार 21 फरवरी तक अपना नामांकन किसी भी कार्य दिवस में वापस ले सकते हैं। इसके बाद सात मार्च को मतदान और दस मार्च को मतगणना होगी।
जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय के मुताबिक जौनपुर से समाजवादी पार्टी से तेज बहादुर, निर्दलीय से मन्नालाल, अंबिका प्रसाद सोनकर, राजीव कुमार का पर्चा खारिज हुआ है। बदलापुर से अखंड राष्ट्रवादी पार्टी से इंद्रजीत, निर्दलीय प्रत्याशी प्रेम प्रकाश, राजेश, कृपाशंकर सी पांडेय, हरी प्रसाद शुक्ला, अनीता शर्मा, संतोष कुमार का नामांकन पत्र अस्वीकृत किया गया है। शाहगंज से गांधी एकता पार्टी के प्रत्याशी अजय कुमार शर्मा, राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल पार्टी से जावेद अख्तर, स्वच्छ स्वस्थ्य स्वावलंबीजन पार्टी से प्रमोद कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी ऐतशाम अहमद, राजेश, राम तीरथ, सुरेंद्र कुमार का नामांकन पत्र अस्वीकृत किया गया है। मल्हनी विधानसभा से शिवसेना से आशीष कुमार, पचासी परिवर्तन समाज पार्टी से भारत राम, राइट टू रिकॉल पार्टी से रामसकल, विश्व शांति पार्टी से शीतला प्रसाद यादव का पर्चा निरस्त हुआ है। मुंगराबादशाहपुर विधानसभा से जनता दल यूनाइटेड पार्टी के राकेश कुमार पटेल, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के जयप्रकाश, बहुजन मुक्ति पार्टी के लाल जी, समाजवादी पार्टी के दिलीप राय बलवानी, निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता देवी तो मछलीशहर विधानसभा से इंडियन नेशनल कांग्रेस मुकंदी लाल गौतम का पर्चा निरस्त हुआ है। वहीं, मडि़याहूं विधानसभा से शोषित संदेश पार्टी की उषा, भारत महापरिवार पार्टी के प्रत्याशी भानु प्रकाश, राष्ट्र उदय पार्टी से श्रीपति पाल नामांकन प्रपत्र रद्द हुआ है। जफराबाद विधानसभा से राष्ट्रीय समाज पक्ष के अखिलेश पाल, भारतीय उत्तम सेना के योगेश ओझा, विकासशील इंसान पार्टी के धीरज बिंद, भारतीय जन मोर्चा पार्टी के प्रवीण कुमार चतुर्वेदी, भारत राष्ट्र डेमोक्रेटिक पार्टी के मुन्ना, निर्दलीय प्रत्याशी रिजवान अहमद, मानिक चंद्र पाल, कमलेश दुबे, रतन सिंह परमार का नामांकन पत्र अस्वीकृत किया गया
अरशद, पंकज और जगदीश राय को मिला टिकट
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने बताया कि सदर सीट से मोहम्मद अरशद खान को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा मुंगराबादशाहपुर से पंकज पटेल को टिकट दिया गया है। उन्होंने बताया कि हमारे गठबंधन दल सुभासपा से जफराबाद सीट से पूर्व मंत्री जगदीश राय का टिकट घोषित किया गया है।