फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   no water supply in BHU hospital an hour dialysis halted patients on the bed doctors kept waiting

यह है हाल: BHU अस्पताल में नहीं आया पानी, 1 घंटे तक ठप रही डायलिसिस, बेड पर मरीज; डॉक्टर करते रहे इंतजार

Wed, 26 Jun 2024 09:07 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 26 Jun 2024 09:07 AM IST
सार

Varanasi News: हर दिन की तरह मंगलवार को भी यहां मरीजों की डायलिसिस चल रही थी। इसी बीच शाम करीब साढ़े चार बजे पानी की आपूर्ति ठप हो गई। डायलिसिस बीच में ही रोकनी पड़ी। करीब एक घंटे तक पानी की आपूर्ति न होने से मरीजों की डायलिसिस रुकी रही।

विज्ञापन
no water supply in BHU hospital an hour dialysis halted patients on the bed doctors kept waiting
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में बनी डायलिसिस यूनिट में बीती शाम पानी न आने की वजह से एक घंटे तक डायलिसिस ठप रही। इस वजह से मरीज बेड पर पड़े रहे और डॉक्टर पानी आने का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में नेफ्रोलॉजी विभाग के तहत डायलिसिस यूनिट चलती है। यहां हर दिन 50 से अधिक मरीजों की डायलिसिस की जाती है। मरीजों के डायलिसिस के लिए पानी की जरूरत होती है। इसके लिए अलग-अलग पाइप लाइन भी यूनिट में आई है। 
विज्ञापन


सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में डायलिसिस यूनिट में जिन मरीजों की डायलिसिस हो रही थी, उनके परिजनों को जैसे ही डायलिसिस के बीच में रोकने की खबर मिली वो परेशान हो गए। किसी की मां की डायलिसिस हो रही थी तो कोई पिता की डायलिसिस करवाने के लिए बाहर खड़ा था। करीब एक घंटे के बाद पानी की आपूर्ति जब सामान्य हुई तो मरीजों के परिजनों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक मरीज के डायलिसस में 200 लीटर पानी की जरूरत
आईएमएस बीएचयू में नेफ्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. शिवेंद्र सिंह का कहना है कि किडनी के मरीज की डायलिसिस में पानी की बहुत जरूरत होती है। एक मरीज की डायलिसिस में करीब चार घंटे लगते हैं और इसमें 200 लीटर पानी की खपत होती है। इस समय यूनिट में करीब 20 मशीनें हैं। ऐसे में हर घंटे 1000 लीटर पानी की जरूरत होती है।

बोले अधिकारी
डायलिसिस यूनिट में पानी न मिलने की वजह से शाम को एक घंटे तक मरीजों की डायलिसिस रोकनी पड़ी। 1000 लीअर की दो टंकियों से पानी की आपूर्ति होती है। यूनिट में एक ही पाइप लाइन आने की वजह से थोड़ी समस्या हो रही है। एक दूसरी पाइप लाइन बिछाने के लिए आईएमएस निदेशक को पत्र लिखा जाएगा। - प्रो. शिवेंद्र सिंह, अध्यक्ष, नेफ्रोलॉजी विभाग

एक नजर में आंकड़ा
डायलिसिस यूनिट में बेड - 20
एक बार में डायलिसिस - 20 मरीज
हर घंटे पानी की जरूरत - 1000 लीटर
एक मरीज की डायलिसिस में समय - 4 घंटे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed