फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   No vehicle zone from Godaulia to Maidagin

वाराणसी: डायवर्जन प्लान----

Fri, 17 Feb 2023 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
No vehicle zone from Godaulia to Maidagin
महाशिवरात्रि पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु शुक्रवार की रात से ही लाइन में लग गए। शिव भक्तों के उमड़ने वाले हुजूम के मद्देनजर शनिवार रात 11 बजे तक रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी ने कहा कि यातायात संबंधी किसी भी जानकारी या मदद के लिए मोबाइल नंबर 7317202020 पर आमजन कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन

---------------
शहर के अंदर का ट्रैफिक प्लान
गोदौलिया चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को मैदागिन व दशाश्वमेध घाट की तरफ नहीं आने-जाने दिया जाएगा।
गुरुबाग तिराहा से चार/तीन पहिया वाहनों को लक्सा होकर रामापुरा चौराहा की तरफ नहीं आने-जाने दिया जाएगा।
लक्सा तिराहा से चार/तीन पहिया वाहनों को रामापुरा चौराहा की तरफ नहीं आने-जाने दिया जाएगा।
रामापुरा चौराहे से गौदोलिया की तरफ चार पहिया वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।
बेनिया तिराहे से चार/तीन पहिया वाहनों को रामापुरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
लहुराबीर चौराहा से चार/तीन पहिया वाहनों को बेनिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
मैदागिन चौराहा से किसी भी वाहन को थाना चौक होते हुए गोदौलिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
विशेश्वरगंज तिराहा, मछोदरी की तरफ से आने वाले वाहनों को विशेश्वरगंज तिराहा से आगे नहीं जाने दिया जाएगा।
भेलूपुर चौराहा से चार/तीन पहिया वाहन को सोनारपुरा और रामापुरा चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
सोनारपुरा चौराहा से चार/तीन पहिया वाहनों को गोदौलिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
गोलगड्डा तिराहा से किसी भी वाहन को विशेश्वरगंज और मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
मलदहिया और जयसिंह चौराहे से लहुराबीर चौराहे की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएगा।
काशिका और पिपलानी तिराहा से कोई भी वाहन मैदागिन चौराहे की तरफ नहीं जाएगा।
----
ऑटो, ई-रिक्शा और पैडल रिक्शा के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र
बेनिया से रामापुरा से गौदोलिया तक, लक्सा से रामापुरा से गौदोलिया तक, सोनारपुरा से गोदौलिया तक, मैदागिन से गोदौलिया तक, गोदौलिया से मैदागिन तक, पियरी चौकी से बेनिया तिराहा तक, होटल ब्रॉडवे से सोनारपुरा से मदनपुरा से गोदौलिया तक, सूजाबाद से पुल के रास्ते से भदऊं चुंगी तक, विपिन बिहारी इंटर कॉलेज से रामापुरा चौराहा तक ऑटो, ई-रिक्शा और पैडल रिक्शा नहीं चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed