फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   No parking zone will be built on NH-56 passing near the runway

रनवे के पास से गुजर रहे एनएच-56 पर बनेगा नो पार्किंग जोन

Wed, 18 Aug 2021 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
No parking zone will be built on NH-56 passing near the runway
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे के पास से गुजर रहे नेशनल हाइवे 56 के 500 मीटर परिधि को नो पार्किंग जोन बनाया जाएगा। रनवे पर लैंड और टेकऑफ करने वाले विमानों की सुरक्षा के लिए एरोड्रोम एवं पर्यावरण समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। मुख्य गेट पर अनधिकृत लोगों के प्रवेश को रोकने की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को हवाई अड्डे के सभागार में समिति की बैठक हुई। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर की सुरक्षा पर मंथन किया गया। मुख्य गेट पर पुलिस बल की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

एयरपोर्ट निदेशक आर्यमा सान्याल ने परिसर की सफाई व्यवस्था तथा कूड़ा निस्तारण की समस्या का उल्लेख किया। जिलाधिकारी ने तहसील के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। विमानों को बर्ड हिट तथा रनवे पर आने वाले जानवरों से सुरक्षा के लिए डीएफओ को अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके अलावा परिसर के चारों ओर मीट, मछली, मुर्गे के दुकानदारों को अवशेष गड्ढे में दबाने के अनुपालन को लेकर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

विस्तारीकरण के लिए फिर होगा सर्वे
एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए अब नए सिरे से सर्वे कराया जाएगा। साढ़े तीन सौ एकड़ जमीन की आवश्यकता है। एयरपोर्ट 125 एकड़ जमीन पर कब्जे का दावा करता है। रनवे के विस्तार की योजना पहले से ही प्रक्रिया में है, इसमें गति लाने तथा सर्वे के लिए एयरपोर्ट, तहसील तथा पुलिस की संयुक्त टीम सात गांव के क्षेत्र का सर्वे करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed