फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   no new admission from class 9 to 12 in blind school varanasi students with disabilities sent letter to congress leader Priyanka Gandhi

वाराणसीः अंध विद्यालय में अब कक्षा नौ से 12 तक नहीं होगा नया नामांकन, दिव्यांग छात्रों ने प्रियंका गांधी को भेजा पत्र

Thu, 15 Jul 2021 11:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 15 Jul 2021 11:38 PM IST
सार

 कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने बृहस्पतिवार को आंदोलनरत दिव्यांग छात्रों से  मुलाकात की। उन्होंने छात्रों को समर्थन देते हुए पूरे मामले की जानकारी ली। छात्रों ने बताया कि अंध विद्यालय बंद होने से पांच राज्यों यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ के छात्र प्रभावित होंगे। 

विज्ञापन
no new admission from class 9 to 12 in blind school varanasi  students with disabilities sent letter to congress leader Priyanka Gandhi
हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय दुर्गाकुंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय  में अब कक्षा नौ से 12 तक में नया दाखिला नहीं लिया जाएगा। प्रबंध समिति ने ट्रस्ट के आर्थिक संसाधन की कमी के कारण विद्यालय का स्वरूप छोटा कर दिया है। आगामी सत्र में कक्षा संचालन नर्सरी से कक्षा आठ तक ही किया जाएगा। इस फैसले के खिलाफ कई छात्र बीते कई दिनों से आंदोलनरत हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने बृहस्पतिवार को आंदोलनरत दिव्यांग छात्रों से  मुलाकात की। उन्होंने छात्रों को समर्थन देते हुए पूरे मामले की जानकारी ली। छात्रों ने बताया कि अंध विद्यालय बंद होने से पांच राज्यों यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ के छात्र प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


छात्रों ने कहा कि सरकार दिव्यांग छात्रों को दिव्यांग कहकर दीया तो दिखाती है, लेकिन उनको हक नहीं दिलाती है। छात्रों ने विद्यालय प्रशासन व ट्रस्ट पर शारीरिक व मानसिक शोषण का आरोप लगाया। छात्रों ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को संबोधित एक पत्रक पूर्व विधायक को सौंपा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में बुधवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मृति सेवा ट्रस्ट आर्थिक संसाधन की कमी का हवाला दिया गया है। उन्होंने कहा कि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित स्पर्श राजकीय दृष्टि बाधित बालक इंटर कॉलेज व अन्य माध्यमिक कॉलेजों में समय से दाखिला करा लें।

शैक्षणिक सत्र 2020-21 में  कक्षा 9 से कक्षा 10 तथा कक्षा 11 से कक्षा 12 में प्रोन्नत होने वाले छात्रों को विद्यालय द्वारा अध्ययन की सुविधा दी गई है जिससे वे  बोर्ड की परीक्षाओं में बिना किसी बाधा के शामिल हो सकें। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि वर्तमान में कक्षा ब्रेल नर्सरी से कक्षा आठ तक कुल 123 छात्र नामांकित हैं।

कोरोना के कारण विद्यालय बंद होने से शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन अध्यापन कार्य किया जा रहा है। विद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2020-21 में कक्षा 9 से 12 तक बंद किए जाने से 24 छात्रों को लखनऊ, गोरखपुर, बांदा, मेरठ, मलहिया, गढ़वा घाट, रमना में प्रवेश कराया जा चुका है। कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के छात्र श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में ही अध्ययनरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed