फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   no Diwali for roads in varanasi 5000 street lights out of order for 4 months many roads colonies the dark

लापरवाही की हद : इस बार सड़कों की नहीं होगी दिवाली, 5000 स्ट्रीट लाइटें 4 महीने से खराब; कॉलोनियों में अंधेरा

Fri, 25 Oct 2024 11:11 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 25 Oct 2024 11:11 AM IST
सार

Varanasi News : सड़कों और कॉलोनियों में अधेरा होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहीं हाल ग्रामीण क्षेत्रों के साथ गलियों का भी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शिकायतों के बावजूद संबंधित कोई भी समाधान वास्ते नहीं पहुंचता है। स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण शाम होते ही कई क्षेत्रों में अंधेरा हो जाता है।

विज्ञापन
no Diwali for roads in varanasi 5000 street lights out of order for 4 months many roads colonies the dark
इंडस्ट्रियल स्टेट में स्ट्रीट लाइट न होने कारण छाया अंधेरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मार्ट सिटी काशी की कई सड़कें, कॉलोनियां दीपावली पर अंधेरे में ही रहेंगी। करीब दो महीने पहले काशी में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक कर निर्देश दिए थे कि दीपावली से पहले सभी स्ट्रीट लाइटें ठीक करा लें। तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी कई सड़कें अंधेरे में रहेंगी। जबकि अफसर शुरू से दावा कर थे कि दीपावली तक सभी स्ट्रीट लाइटें ठीक हो जाएंगी।

विज्ञापन


फिलहाल ये दावे कागजी ही रहेंगे। कारण, दीपोत्सव शुरू होने में अब सिर्फ पांच दिन ही बचे हैं और करीब पांच हजार स्ट्रीट लाइटें अभी खराब पड़ी हैं। नगर निगम की बोर्ड और कार्यकारिणी बैठक में भी कई बार स्ट्रीट लाइटों को लेकर हंगामा हुआ था। पार्षदों का कहना था कि नगर निगम के अफसरों से कई बार कहने के बाद भी स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं करते हैं। नई लाइटें आती हैं तो उन्हें लगाने में जानबूझकर देरी की जाती है।

विज्ञापन

no Diwali for roads in varanasi 5000 street lights out of order for 4 months many roads colonies the dark
चौकाघाट फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण छाया अंधेरा। - फोटो : अमर उजाला

गांव की कॉलोनियों में छाया अंधेरा
भिटारी के पीछे बनी कॉलोनियों में अंधेरा पसरा हुआ है। यहां पोल लगे हैं, स्ट्रीट लाइटें लगीं हैं, लेकिन वह सभी खराब पड़ी हैं। कॉलोनी के रामकुमार गुप्ता, संदीप राउत ने बताया कि इस बारे में नगर निगम के अफसरों को जानकारी दी, लेकिन लाइटें अब तक नहीं जल सकी हैं। 

लल्लापुरा के पार्षद हारुन अंसारी ने बताया कि उनके क्षेत्र में कई लाइटें खराब पड़ीं हैं। बोर्ड बैठक में भी कई बार मुद्दा उठा चुके हैं, लेकिन लाइटें ठीक नहीं हुईं हैं। इसी तरह चांदपुर इंडस्टि्रयल क्षेत्र, ककरमत्ता पुल, चौकाघाट के आगे के क्षेत्र में भी अंधेरा पसरा रहता है। यही हाल शहर की कई और अन्य सड़कों का है, खासकर जो शहर के बाहर के हिस्से में हैं।

सदन में कई बार उठाते हैं मुद्दा, होता कुछ नहीं : आदि विश्वेश्वर वार्ड के पार्षद इंद्रेश सिंह और सुसुवाही के सुरेश पटेल ने बताया कि बैठकों में कई पार्षद यह मुद्दा उठाते रहते हैं। बारिश के मौसम में भी शहर में कई स्ट्रीट लाइटें खराब रहीं, लोग गिरकर चोटिल होते रहे, लेकिन नगर निगम ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। यह अफसरों की लापरवाही के कारण होता है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी लाइटें सही नहीं हो पा रही हैं।

बोले अधिकारी
शहर में अधिकतर लाइटों को ठीक करा लिया गया है। बाकी बची हुई लाइटों को दीपावली तक ठीक करा लिया जाएगा। - एके सक्सेना, अधिशासी अभियंता, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed