फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   no data entry operator of employees in BHU varanasi

वाराणसी में बढ़ रहा कोरोना, उधर दो हजार कर्मचारियों वाले बीएचयू में एक भी डाटा एंट्री ऑपरेटर नहीं

Thu, 15 Apr 2021 10:02 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 15 Apr 2021 10:02 AM IST
विज्ञापन
no data entry operator of employees in BHU varanasi
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में कोरोना संक्रमण काल में जिला प्रशासन एड़ी-चोटी का जोर लगाकर इस महामारी को रोकने में जुटा है, वहीं बीएचयू के रवैये से अधिकारी स्तब्ध हैं। हाल ही में जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बीएचयू में खाली आयुर्वेद सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों का डाटा मांगा तो बीएचयू के कुलपति ने दो टूक जवाब दिया कि हमारे पास कोई डाटा एंट्री ऑपरेटर ही नहीं है।

विज्ञापन


दरअसल, कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दौरान कार्यों की अधिकता को देखते हुए जिलाधिकारी ने बीएचयू कुलपति से डाटा एंट्री ऑपरेटर की मांग की है। कुलपति को लिखे पत्र में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया है कि पिछले दिनों यह बताया गया कि बीएचयू में एक भी डाटा एंट्री ऑपरेटर नहीं है।
विज्ञापन


बीएचयू एक बहुत बड़ा संस्थान है, जिसमें सैकड़ों डाटा एंट्री ऑपरेटर काम करते हैं। डीएम ने सभी विभागों से जितने भी कर्मचारियों को कंप्यूटर की जानकारी है। उन सभी कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराने की मांग की है, जिससे कि बीएचयू के विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में इन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा सके। साथ ही जिला स्तर पर सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी इन कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कुलपति से आयुर्वेद संकाय में तैनात डॉक्टर, सीनियर और जूनियर रेजिडेंट के साथ आयुर्वेद में दक्ष विभागवार कर्मचारियों भी सूची मांगी है। जिससे कि उनकी ड्यूटी अन्य अस्पतालों में लगाई जा सके। उन्हें एक-दो दिन के अंदर ही रिपोर्ट करना होगा। साथ ही किसी को भी छुट्टी नही दी जाएगी और लोगों को 2 महीने तक ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed