फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   nnocent killed in car and bike collision, youth injured

वाराणसी में सड़क हादसा: कार और बाइक की टक्कर में मासूम की मौत, युवक घायल

Sun, 03 Apr 2022 12:59 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 03 Apr 2022 12:59 PM IST
सार

रिंग रोड फेज 2 पर खेवशीपुर गांव के सामने शनिवार की शाम कार की टक्कर से बाइक को टक्कर मार दी। इसमें मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
nnocent killed in car and bike collision, youth injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी में रिंग रोड फेज 2 पर खेवशीपुर गांव के सामने शनिवार की शाम कार की टक्कर से बाइक को टक्कर मार दी। इसमें मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। एसडीएम के समझाने पर लोग शांत हुए।

विज्ञापन


खेवशीपुर गांव निवासी अमन कुमार (24) अपनी भतीजी भूमि (3) को लेकर बाइक से बाजार गया था। लौटते समय गांव के सामने रिंग रोड फेज 2 पर हरहुआ की तरफ से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे मासूम भूमि की मौत हो गई। जबकि अमन घायल हो गया। घायल युवक को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद कार चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर कार को कब्जे में ले लिया। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रिंग रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर एसडीएम राजातालाब उदय भान सिंह तथा सीओ सदर अखिलेश राय पहुंचे तो लोगों ने गांव के सामने अंडरपास बनाने की मांग की। एसडीएम के समझाने पर ग्रामीण माने। मासूम मां-बाप की इकलौती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट की चपेट में आने से महिला की मौत

 कादीपुर रेलवे स्टेशन पर बीते शुक्रवार की देर रात करीब 1:20 बजे महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी टीम ने शव को कब्जे में लिया। जीआरपी चौकी प्रभारी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि महिला की उम्र करीब 27 वर्ष है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed