फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Nitrogen imbalance increasing in the Himalayas due to forest fire

बीएचयू के वैज्ञानिक बोले: जंगल की आग से हिमालय में बढ़ रहा नाइट्रोजन का असंतुलन, ग्लेशियर पिघलने की गति भी तेज

Sat, 08 Jul 2023 09:17 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 08 Jul 2023 09:17 PM IST
सार

वैश्विक विज्ञानियों के समूह ने जंगल की आग से होने वाले उत्सर्जन और उसके दुष्प्रभावों पर अध्ययन किया है। बीएचयू के पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान के डॉ. किरपा राम भी इस वैश्विक शोध की टीम का हिस्सा थे।

विज्ञापन
Nitrogen imbalance increasing in the Himalayas due to forest fire
ग्लेशियर - फोटो : iStock

विस्तार

जंगल की आग हिमालय और तिब्बत के पठार में नाइट्रोजन असंतुलन का सबसे बड़ा कारण है। इससे प्रदूषक तत्वों की मात्रा बढ़ रही है और मानव स्वास्थ्य, पारिस्थितिकी तंत्र और क्षेत्रीय जलवायु पर विपरीत असर हो रहा है। ग्लेशियर पिघलने की गति में भी तेजी आई है। वैश्विक विज्ञानियों के समूह ने जंगल की आग से होने वाले उत्सर्जन और उसके दुष्प्रभावों पर अध्ययन किया है।

विज्ञापन


बीएचयू के पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान के डॉ. किरपा राम भी इस वैश्विक शोध की टीम का हिस्सा थे। टीम पहली बार इस क्षेत्र में नाइट्रोजन एरोसोल के स्रोत की पहचान करने में सक्षम हुई है जो अब तक अज्ञात थे। अध्ययन से संकेत मिलता है कि जंगल की आग के कारण मार्च और अप्रैल के महीनों के दौरान नाइट्रोजन की सांद्रता में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।
विज्ञापन


अध्ययन के निष्कर्ष विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिका एनवायर्नमेंटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी में प्रकाशित हुए हैं। डॉ. किरपा राम ने बताया कि अध्ययन ने नाजुक और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील हिमालय और तिब्बती पठार (एचटीपी) क्षेत्र में नाइट्रोजन एरोसोल की प्रचुरता, स्रोतों और जमाव का पता लगाया। जंगल की आग की घटनाएं ज्यादातर मार्च-अप्रैल में अपेक्षाकृत होती हैं, लेकिन उन्होंने न केवल वायुमंडलीय नाइट्रोजन सांद्रता को काफी हद तक बढ़ा दिया है, बल्कि इसकी संरचना भी बदल दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ सकती है ग्लेशियर पिघलने की गति

दक्षिण एशिया से जंगल की आग की गतिविधियों और प्राकृतिक धूल एरोसोल से उत्सर्जित मानवजनित एरोसोल (जैसे काले और भूरे कार्बन) के लंबी दूरी तक पंहुचने के कारण प्राचीन हिमालयी क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। इससे उच्च वर्षा की घटनाओं में भी वृद्धि हुई है। हिमालय क्षेत्र की तलहटी के अलावा ब्लैक कार्बन (बीसी) के जमाव से ग्लेशियरों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और हिमालय के ग्लेशियरों के पिघलने की गति तेज हो सकती है।

वैज्ञानिकों की टीम में तिब्बती पठार पृथ्वी प्रणाली, संसाधन और पर्यावरण की राज्य प्रमुख प्रयोगशाला (टीपीईएसआरई), तिब्बती पठार अनुसंधान संस्थान, चीनी विज्ञान अकादमी (सीएएस) और अंतरराष्ट्रीय सहयोगी जियोटॉप/यूनिवर्सिटी डु क्यूबेक, मॉन्ट्रियल (यूक्यूएएम), कनाडा के शोधकर्ता भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed