फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nitin Navin unveils the Seva Sankalp Trophy in Varanasi differently abled cricketers to get a platform

वाराणसी: नितिन नवीन ने किया सेवा संकल्प ट्रॉफी का अनावरण, बोले- दिव्यांग क्रिकेटरों को मिलेगा मंच

Thu, 08 Oct 2026 02:28 PM IST
Kishan Chaubey किशन चौबे
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:28 PM IST
सार

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सेवा संकल्प माह के तहत टी-20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिव्यांग खिलाड़ियों को अवसर और मंच देने पर जोर दिया।

विज्ञापन
Nitin Navin unveils the Seva Sankalp Trophy in Varanasi differently abled cricketers to get a platform
वाराणसी: नितिन नवीन ने किया सेवा संकल्प ट्रॉफी का अनावरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में सेवा संकल्प माह का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत टी-20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ प्रस्तावित है। गुरुवार को होटल ताज में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की विशेष उपस्थिति रही। ट्रॉफी अनावरण के अवसर पर दिव्यांग क्रिकेट को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन

Trending Videos

दिव्यांगजन किसी से कम नहीं- नवीन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन किसी से कम नहीं हैं और उन्हें अवसर मिलने पर वे अपनी प्रतिभा के दम पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। खेलों के माध्यम से दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा को सामने लाने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने की जरूरत है।

नितिन नवीन ने दिव्यांग खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही। सेवा संकल्प ट्रॉफी के माध्यम से दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed