{"_id":"6018140c8ebc3e32f33ca07a","slug":"nishad-party-to-contest-panchayat-elections-in-all-seats-of-uttar-pradesh-sanjay-said-bjp-government-cheated","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की सभी सीटों पर पंचायत चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी, संजय बोले- भाजपा सरकार ने लोगों को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की सभी सीटों पर पंचायत चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी, संजय बोले- भाजपा सरकार ने लोगों को ठगा
Mon, 01 Feb 2021 08:16 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: हरि User
Updated Mon, 01 Feb 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
देश की उन्नति के लिए सभी वर्ग के लोगों को समान रूप से आरक्षण दिया जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने निषाद समाज के लोगों को ठगने का काम किया है। यह बातें रविवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन
कहा कि भाजपा से अलग होकर हमारी पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पूरे प्रदेश में जिला पंचायत के सभी सीटों पर हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी। कहा कि दो माह में एक करोड़ सदस्य बनाए जाएंगे। डा. निषाद ने कहा कि सरकार निषाद समाज के लोगों को अब तक धोखा देने का काम करती आ रही है। कहा कि संविधान के मुताबिक आरक्षण देने की व्यवस्था होनी चाहिए। वर्तमान में कुछ ही वर्ग के लोगों को आरक्षण का लाभ मिल रहा है, जो हमारे समाज के लिए काफी नुकसान पहुंचाने वाला है।
विज्ञापन
डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि हमारा प्रमुख मुद्दा स्वास्थ्य व शिक्षा है। गांव-गांव में जाकर अपने समाज के लोगों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। अगर मछुआ समाज का विकास नहीं हुआ तो देश की उन्नति नहीं हो सकती है। कहा कि हम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पूरे प्रदेश में दमदारी के साथ लड़ेंगे। निषाद पार्टी के लोगों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को एससी का आरक्षण जल्द से जल्द दिया जाए। बीजेपी की सरकार 2019 के चुनाव में जो वायदे किए हैं उसे याद कराने के लिए भी हम आंदोलन करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राधेश्याम बिंद, शिव नारायण निषाद, राजेश साहनी, डॉ चंद्रमा कश्यप, राकेश निषाद, अशोक निषाद, सुनील निषाद आदि रहे।
विज्ञापन