फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nishad community performed puja to calm the fierce form of Ganga

Varanasi: गंगा के रौद्र रूप को शांत करने के लिए निषाद समाज ने किया पूजन, आरपी घाट पर जलाए 101 दीप

Fri, 20 Sep 2024 09:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 20 Sep 2024 09:01 PM IST
सार

मोक्षदायिनी के रौद्र रूप को शांत करने के लिए वाराणसी के नाविकों ने हवन पूजन कर महादेव के प्रार्थना की कि गंगा के प्रवाह को शांत करें।दो माह से नौका संचालन बंद है और नाविक समाज के बड़े तबके के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो रहा है ऐसे में नाविक समाज अब भोलेनाथ की शरण में है।

विज्ञापन
Nishad community performed puja to calm the fierce form of Ganga
पूजन के लिए इकट्ठा निषाद समाज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मां गंगा निषाद राज सेवा समिति उत्तर प्रदेश वाराणसी के तत्वावधान में मां गंगा की रौद्र रूप को शांत करने के लिए राजेंद्र प्रसाद घाट पर पूजा  का आयोजन  किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में मांझी समाज के लोग शामिल हुए। गंगा पुत्रों द्वारा मां गंगा के रूद्र रूप को शांत करने के लिए प्रार्थना की गई।

विज्ञापन


समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद गुरु ने मां गंगा की भव्य पूजा पाठ 51 दीपों का दान कर बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की कि अपनी जटा में गंगा को समाहित करें ताकि उनका रोजगार पटरी पर आ सके।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वाराणसी में नाविक समाज का बड़ा तबका रोजाना कमाने और खाने वाला है। गंगा में बाढ़ के कारण नौका संचालन प्रतिबंधित है लिहाजा नाविकों का रोजगार ठप्प है अगर बाढ़ का संकट आगे भी जारी रहा तो नौका संचालन से जुड़े कई घरों में जीविका का संकट खड़ा हो सकता है लिहाजा नाविक महादेव की शरण में हैं और हवन पूजन कर उनसे गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed