NIRF Ranking 2024: आईआईटी पांच पायदान ऊपर, BHU वहीं का वहीं; यहां देखें रिपोर्ट की खास बातें
Varanasi News: एनआईआरएफ में शिक्षण संस्थानों का मुख्य रूप से पांच पैरामीटरों पर मूल्यांकन किया जाता है। इनमें टीचिंग-लर्निंग रिसोर्स, रिसर्च और प्रोफेशनल प्रैक्टिस, ग्रेजुएशन आउटकम, विद्यार्थियों तक आउटरीच और पीयर परसेप्शन शामिल हैं। इसमें यूनिवर्सिटी, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, फार्मेसी, ओवरऑल, कॉलेज, मेडिकल, लॉ, आर्किटेक्चर, इनोवेशन, एग्रीकल्चर आदि से जुड़े संस्थानों को रैंकिंग दी जाती है।
विस्तार
शिक्षा मंत्रालय की नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंकिंग में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू) पांच पायदान आगे बढ़ गया है। जबकि बीएचयू ने देश में अपनी पांचवीं रैंक बरकरार रखी है।
सोमवार को जारी एनआईआरएफ रैंकिंग में आईआईटी बीएचयू ओवरऑल कैटेगरी में एक रैंक ही आगे बढ़ पाया, लेकिन इंजीनियरिंग कैटेगरी में पांच रैंक आगे बढ़कर 15 से 10वें स्थान पर पहुंच गया। ओवरऑल कैटेगरी में आईआईटी की पिछले वर्ष 31वीं रैंक थी, जो इस बार 30वीं है।
2023 में इंजीनियरिंग श्रेणी में 15वें स्थान पर रहे आईआईटी को इस बार इस श्रेणी में 10वीं रैंक हासिल हुई है। इसी के साथ आईआईटी देश के इंजीनियरिंग संस्थानों की टाॅप-10 सूची में शामिल हो गया है। ओवरऑल कैटेगरी की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। आईआईटी को 30वीं रैंक मिली है। पिछली बार 31वीं रैंक थी।
पिछली बार संस्थान था 15वें स्थान पर
शिक्षा मंत्रालय प्रत्येक वर्ष अमूमन जून-जुलाई में एनआईआरएफ रैंकिंग जारी करता है। इस बार चुनावी वर्ष में रैंकिंग जारी होने में विलंब हुआ। सोमवार को जारी एनआईआरएफ रैंकिंग में आईआईटी बीएचयू ओवरऑल कैटेगरी में एक रैंक ही आगे बढ़ पाया, लेकिन इंजीनियरिंग कैटेगरी में पांच रैंक आगे बढ़कर 15 से 10वें स्थान पर पहुंच गया। ओवरऑल कैटेगरी में आईआईटी की पिछले वर्ष 31वीं रैंक थी, जो इस बार 30वीं है।
रैंकिंग में सुधार के लिए संस्थान की शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार की बेहतरी को वजह माना जा रहा है। आईआईटी (बीएचयू) के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि यह रैंकिंग में सुधार, आईआईटी (बीएचयू) में शिक्षा की गुणवत्ता, अनुसंधान के परिणाम और छात्रों की उपलब्धियों को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासों का परिणाम है। संस्थान अपने शैक्षणिक मानकों को आगे बढ़ाने और देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।