फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nirbhaya case convicts hanged symbolically International Women's Day in varanasi ganga ghat

भोलेनाथ की नगरी में जज के फैसला सुनाने के बाद निर्भया के दरिंदों को फांसी पर लटकाया

Sun, 08 Mar 2020 09:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 08 Mar 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya case convicts hanged symbolically International Women's Day in varanasi ganga ghat
निर्भया केस के दोषियों को प्रतीकात्मक रूप से फांसी पर लटकाया। - फोटो : अमर उजाला।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निर्भया के दरिंदों को प्रतीकात्मक रूप से फांसी पर लटकाया गया। बूंदी परकोटा घाट पर लघु नाटक के माध्यम से बाबा विश्वनाथ को साक्षी मानकर चारों दरिंदों के प्रतीकात्मक पुतले को फांसी देकर लोगों ने महिलाओं के सम्मान का संकल्प लिया।

विज्ञापन


घाट वॉक सदस्यों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को देखने वालों की भीड़ घाट पर लगी रही। नाटक में थोड़ी देर के बहस के बाद दरिंदों को फांसी देने का फैसला जज ने सुनाया, जिसके बाद उन्हें फांसी दी गई।
विज्ञापन


जज की भूमिका में अष्टभुजा मिश्र, निर्भया के वकील के रूप में गौरव कुमार सिंह और बचाव पक्ष के वकील की भूमिका वृजेश उपाध्याय और निर्भया की मां के रूप में नीलम मौर्या ने भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर और घाट वॉक के कल्पनाकार प्रो. विजयनाथ मिश्रा ने कहा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता वाली भोलेनाथ की नगरी में दंड का तत्काल प्रावधान है। इस दौरान लोगों ने महिलाओं को सम्मान देने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed