फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nine people injured in the land and water dispute in azamgarh

आजमगढ़ में जमीन और पानी के विवाद में हुआ खूनी खेल, आधा दर्जन से ज्यादा घायल

Wed, 30 Jan 2019 09:57 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 30 Jan 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
Nine people injured in the land and water dispute in azamgarh
demo pic
यूपी के आजमगढ़ में जमीन और हैंड पंप के पानी के विवाद में गोली चल गई। बहस से शुरू हुई बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट और फिर खूनी खेल में बदल गई। वहीं, इस विवाद में नौ लोग घायल हो गए है।
विज्ञापन


जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के अभनपट्टी गांव निवासी लालू निषाद का अंगद, विनोद के परिवार से जमीनी विवाद चल रहा था। बता दें कि जहां हैंडपंप के पानी की निकासी होती है, वहां पर दीवार है। जिसे लालू का परिवार मंगलवार सुबह गिराने लगे। जिसे लेकर आपस में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

 
 लालू की पत्नी ज्ञानमती ने बताया कि सुबह 9 बजे 3-4 बाइक से 5-6 लोग आए और आते ही मारपीट करने लगे। उसी में किसी एक ने गोली चला दी। जिसमें उसका बेटा राहुल(22) घायल हो गया। साथ ही सबको लाठी डंडे और धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें रणजीत (35) पुत्र शिव पूजन धारदार हथियार से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पंकज निषाद (20) पुत्र फुल बदन, फूल बदन पुत्र शिव पूजन, नीरज (15) वर्ष पुत्र फुल बदन, पप्पू (18) पुत्र फुल बदन ,वीरू (17) पुत्र रंग लाल, किरण (24) पुत्री लालू, रागिनी (15) पुत्री रणजीत घायल हो गए।


इसके पहले भी जमीन के विवाद का मामला कई बार पुलिस तक गया। पंचायत भी हुई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। आरोप है कि पिछले तीन दिन से अंगद, विनोद जान से मारने का प्लान बना रहे थे। रौनापार थाना प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आधा दर्जन लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed