फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nikay Chunav: Final list of candidates, names yet to be announced, all parties busy in preparations

Nikay Chunav: प्रत्याशियों की सूची फाइनल, नामों की घोषणा बाकी, तैयारियों में जुटी सभी पार्टियां

Fri, 16 Dec 2022 08:08 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 16 Dec 2022 08:08 AM IST
सार

भाजपा निकाय चुनाव के संयोजक जगदीश त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया अब भी चल रही है। महानगर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 20 दिसंबर के बाद बुलाई गई है। इसी बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
Nikay Chunav: Final list of candidates, names yet to be announced, all parties busy in preparations
नगरीय निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निकाय चुनाव को लेकर कुछ पार्टियों ने प्रत्याशियों की सूची फाइनल कर ली है, लेकिन अभी नाम की घोषणा बाकी है। कुछ पार्टियों के भीतर आवेदन लेने और इसे अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने में सभी पार्टियां जुट गई हैं। वार्ड और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। उन्हें वार्ड की समस्याओं पर फोकस करने को कहा गया है। 

विज्ञापन

भाजपा निकाय चुनाव के संयोजक जगदीश त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया अब भी चल रही है। महानगर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 20 दिसंबर के बाद बुलाई गई है। इसी बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। संगठन की ओर से इसकी घोषणा की जाएगी। सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव प्रभारियों ने लगभग प्रत्याशियों की सूची फाइनल कर ली है। इसकी घोषणा लखनऊ पार्टी मुख्यालय से की जाएगी। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। सबसे पहले कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। 
विज्ञापन


निकाय चुनाव के लिए 167 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण 
निकाय चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को विकास भवन में 167 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। पहली पाली में जिला विकास अधिकारी विजय कुमार, डायट के प्राचार्य उमेश शुक्ला, जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल सिंह ने 84 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया। दूसरी पाली में कार्यदेशक नित्यानंद कौशिक, अनुदेशक माता दयाल श्रीवास्तव ने 83 ईवीएम मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed