फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Night market will be held on the lines of Indore

इंदौर की तर्ज पर लगेगा नाइट बाजार

Fri, 07 Jan 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Night market will be held on the lines of Indore
इंदौर की तर्ज पर वाराणसी में भी नाइट बाजार लगेगा। कैंट स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को 24 घंटे ठेलों पर सुविधाएं मिलती हैं। जिसे स्मार्ट सिटी के तहत व्यवस्थित किया जाएगा। ताकि इंदौर की तरह यहां भी रात में बाजार का लोग लुत्फ उठाएं और बनारसी व्यंजन चख सकें। चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर के नीचे इसे छह करोड़ रुपये से विकसित किया जाएगा। 55 दुकानों का निर्माण होगा। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस होगी। सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक डी वासुदेवन ने बताया कि चौकाघाट के नीचे चल रहा काम मार्च तक पूरा होगा।
विज्ञापन

फूड कोर्ट, ग्रीन एरिया सहित होंगे कई काम
कैंट स्टेशन के सामने फूड कोर्ट और ओपेन कैफे बनाया जाएगा। रोडवेज बस स्टैंड के सामने वेटिंग एरिया, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, पेयजल की व्यवस्था होगी। अंधरापुल से पहले पार्किंग क्षेत्र बनाया जाएगा। इससे स्टेशन और रोडवेज तक लोगों को वाहन पार्क करने में आसानी होगी। यहां पार्किंग बनने से जाम की समस्या कम होगी।
विज्ञापन

आकर्षण का केंद्र होंगे सेल्फी प्वाइंट और स्कल्पचर
चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे स्कल्पचर लोगों में आकर्षण का केंद्र होगा। इसके जरिये पर्यटकों को बनारस की संस्कृति देखने को मिलेगी। वहीं पुल के नीचे आई लव बनारस लिखा हुआ सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। जो शहर वासियों के साथ ही पर्यटकों में भी आकर्षण का केंद्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed